Celebrity MasterChef को दीपिका कक्कड़ ने बीच में क्यों छोड़ा, महीनों बाद बोली- सही समय पर लिया…

Celebrity MasterChef: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ खत्म हो चुका है और गौरव खन्ना सीजन के विनर बने. हालांकि दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए मेकर्स ने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ मास्टरक्लास की शुरुआत की है. इसी में दीपिका कक्कड़ नजर आई. जहां उन्होंने अपने कंधे के चोट और रियालिटी शो छोड़ने को लेकर बात की.

Celebrity MasterChef: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का पहला सीजन एक ब्लॉकबस्टर हिट रहा. शो ने टीआरपी चार्ट में भले ही कुछ खास कमाल न दिखाया हो, लेकिन सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं और फैंस का दिल जीता. गौरव खन्ना ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया, वहीं निक्की तंबोली फर्स्ट रनर-अप रहीं. तेजस्वी प्रकाश सेकंड रनर-अप रहीं. इन तीनों के अलावा टीवी इंडस्ट्री के कई और बड़े नाम इस शो में शामिल हुए. ससुराल सिमर का फेम दीपिका कक्कड़ भी इनमें से एक थीं. हालांकि, कंधे की चोट के कारण एक्ट्रेस ने शो बीच में ही छोड़ दिया.

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ बीच में छोड़ने पर क्या बोली दीपिका कक्कड़

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के बाद, मेकर्स ने फैंस को जोड़े रखने के लिए सेलिब्रिटी मास्टरशेफ मास्टरक्लास की शुरुआत की है. हाल ही के एपिसोड में दीपिका कक्कड़, तेजस्वी प्रकाश और फैसल शेख ने भाग लिया. शेफ रणवीर बरार भी इस एपिसोड का हिस्सा थे. शेफ के साथ बातचीत में, दीपिका कक्कड़ ने कहा कि उन्होंने रियालिटी शो जरूर छोड़ा, लेकिन इससे दूर नहीं रह पाई. उन्होंने हर एक एपिसोड को देखा.

कंधे के चोट को लेकर क्या बोली दीपिका कक्कड़

दीपिका कक्कड़ से उनके कंधे की चोट के बारे में भी पूछा गया और अभिनेत्री ने बताया कि वह ठीक होने की राह पर हैं. एक्ट्रेस ने कहा, “मैंने शो को बहुत मिस किया और इसे छोड़ने के बाद मैंने सभी एपिसोड को बारीकी से देखा. मैंने इसे ठीक से फॉलो किया और जिस तरह से सभी प्रतियोगियों ने आगे बढ़ाया, मुझे बहुत याद आई. शो को बीच में छोड़ना सही फैसला था, क्योंकि जब मैं घर पर थी, तो कोई तनाव नहीं था और घर पर रहने से मेरे कंधे के चोट को ठीक होने में भी मदद मिली.”

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का हिस्सा था दीपिका

दीपिका कक्कड़ जब सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का हिस्सा थीं, तब उन्हें एक मजबूत खिलाड़ी माना जाता था. हालांकि, कंधे की चोट के कारण अभिनेत्री को शो छोड़ना पड़ा, क्योंकि उन्हें बहुत दर्द हो रहा था. उन्हें अस्पताल भी ले जाया गया और उनका इलाज किया गया. कथित तौर पर उन्हें ज्यादा मेहनत न करने और हाथ न हिलाने की सलाह दी गई थी.

यह भी पढ़ें- Jaat Worldwide Box Office Collection: वर्ल्डवाइड जाट का जलवा कायम, सनी देओल की फिल्म हिट हुई या फ्लॉप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >