कौन है सोनाक्षी सिन्हा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड Zaheer Iqbal, सलमान खान से है करीबी रिश्ता

Who is Zaheer Iqbal: जहीर इकबाल एक बॉलीवुड अभिनेता हैं, जिन्हें सलमान खान ने अपने प्रोडक्शन बैनर के तहत लॉन्च किया था. उन्होंने साल 2019 में प्रनुतन बहल के साथ फिल्म नोटबुक के साथ अपनी शुरुआत की. वह भाईजान के काफी करीबी माने जाते हैं.

Who is Zaheer Iqbal: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. सोना ने सलमान खान की फिल्म दबंग से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. हाल ही में एक्ट्रेस संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में दिखाई दी थी. इसमें उनका डबल रोल था. वहीं अभिनेत्री की पर्सनल लाइफ की बात करें तो खबरें हैं कि एक्ट्रेस जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं. हालांकि स्टार्स की ओर से अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है. दोनों अक्सर एक दूसरे संग इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करते रहते हैं. अब कपल की शादी की अफवाहे भी फैल रही है. आइये जानते हैं कौन है जहीर इकबाल…


कौन हैं जहीर इकबाल
जहीर एक बॉलीवुड अभिनेता हैं, जिन्हें सलमान खान ने अपने प्रोडक्शन बैनर के तहत लॉन्च किया था. उन्होंने साल 2019 में प्रनुतन बहल के साथ फिल्म नोटबुक के साथ अपनी शुरुआत की. बाद में अभिनेता ने सतराम रमानी के 2022 के निर्देशन में बनी फिल्म ‘डबल एक्सएल’ और 2022 में ब्लॉकबस्टर नाम के एक म्यूजिक वीडियो में सोनाक्षी के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया था.

Also Read- जूनियर शॉटगन हैं सोनाक्षी सिन्हा, कभी वजन के लिए हुई ट्रॉल, आज करती है दमदार रोल

Also Read- The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा ने सोनाक्षी सिन्हा से पूछा शादी को लेकर सवाल, एक्ट्रेस बोलीं- ‘मेरे जले पर नमक…’

Also Read- सोनाक्षी सिन्हा-मनीषा कोइराला नहीं बल्कि ये स्टार्स थे हीरामंडी के लिए पहली पसंद, सालों बाद संजय लीला भंसाली ने किया खुलासा


सलमान खान के करीबी हैं जहीर इकबाल
जो लोग नहीं जानते, उनके लिए बता दें कि 10 दिसंबर 1988 को पैदा हुए जहीर इकबाल रतनसी, सलमान खान के करीबी रिश्ते वाले परिवार से हैं. उनके पिता एक जौहरी और व्यवसायी हैं, जबकि उनकी मां एक गृहिणी हैं. कथित तौर पर उन्होंने मुंबई के स्कॉटिश स्कूल में रणबीर कपूर के साथ अपने सीनियर के रूप में पढ़ाई की. जहीर का छोटा भाई एक कंप्यूटर इंजीनियर है और उसकी बहन एक सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट के रूप में काम करती है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा करीब दो साल से रिलेशनशिप में हैं और सार्वजनिक रूप से इसे अपनाने से कभी नहीं कतराते. वे अक्सर मुंबई में एक साथ पार्टी करते देखे जाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं, इनके पास पत्रकारिता एवं डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर एवं एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर काम करती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म आशीष लता की सबसे पसंदीदा बीट्स में से एक है. फिल्मों, टीवी शोज, ओटीटी कंटेंट और सेलिब्रिटी वर्ल्ड की हर छोटी-बड़ी अपडेट पर उनकी खास नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो पाठकों को जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अंत तक जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित करता है. बदलते डिजिटल ट्रेंड्स, ऑडियंस बिहेवियर और सर्च पैटर्न को समझते हुए वह ऐसा कंटेंट तैयार करती हैं, जो न सिर्फ जानकारीपूर्ण और भरोसेमंद हो, बल्कि पाठकों के लिए आसान, एंगेजिंग और पढ़ने लायक भी हो. SEO और रीडर-फर्स्ट अप्रोच के साथ उनका फोकस हमेशा उन खबरों पर रहता है जो लोगों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. अपने पत्रकारिता सफर में आशीष लता ने सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया और अलग-अलग राज्यों से जुड़ी बड़ी खबरों को भी करीब से कवर किया है. पत्रकारिता की शुरुआत आशीष लता ने प्लस न्यूज से की, जहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. ग्राउंड जर्नलिज्म का यह अनुभव आज भी उनके कंटेंट को गहराई, विश्वसनीयता और तथ्यपरक दृष्टिकोण प्रदान करता है. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया. आशीष लता की पत्रकारिता की नींव मजबूत शैक्षणिक बैकग्राउंड और ऑन-ग्राउंड अनुभव पर आधारित है. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. अकादमिक सीख और न्यूजरूम के वास्तविक अनुभव का यही मेल उन्हें खबरों को गहराई से समझने और आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करता है. फैक्ट-आधारित रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws+1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसके कारण उनका कंटेंट विश्वसनीय, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >