कौन हैं रवि किशन की बेटी रीवा? ग्लैमरस तस्वीरों से इंटरनेट पर मचाती हैं धमाल

Ravi Kishan Daughter Riva Glamorous Photos: भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन की बेटी रीवा रियल लाइफ में काफी ग्लैमरस हैं. इन-दिनों वह अपने पावा संग ‘अलायंस’ में दिखाई दे रही हैं. आइये जानते हैं उनके बारे में.

Ravi Kishan Daughter Riva Glamorous Photos: भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन की बेटी रीवा इन दिनों प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘अलायंस’ में अपने पिता संग नजर आ रही हैं. दोनों की शानदार बॉन्डिंग सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है. रीवा अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए एक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहती हैं.

Riva Kishan Glamorous Sizzling Photos: ग्लैमरस और सिजलिंग फोटोज शेयर करती हैं रीवा किशन

सोशल मीडिया पर स्टारकिड अपनी ग्लैमरस और सिजलिंग फोटोज को लेकर छाई रहती हैं. वह अक्सर अपने स्टाइलिश और स्टनिंग फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करती हैं, जिन्हें लाखों लोग पसंद करते हैं. ट्रेडिशनल लुक हो, वेस्टर्न आउटफिट या फिर कैजुअल फैशन, रीवा हर अवतार में अपनी फैशन सेंस और कॉन्फिडेंस से लोगों का ध्यान खींचती हैं. इंस्टाग्राम पर उनकी 1.6 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं.

Riva kishan photo, photo- instagram
Fans reaction on riva photo

Who Is Riva Kishan: रीवा किशन कौन हैं?

रवि किशन की बेटी रीवा का जन्म 4 जुलाई 1996 को मुंबई में रवि किशन और प्रीति किशन के घर हुआ था. उनका एक भाई सक्षम और दो बहनें तनिष्क और इशिता शुक्ला हैं. रीवा ने पढ़ाई मुंबई से पूरी की. बाद में अमेरिका के एक्टिंग कॉर्प्स इंस्टीट्यूट से एक्टिंग और फिल्म निर्माण में बैचलर की डिग्री ली.

Riva kishan photo, photo- instagram

Riva Kishan Acting Debut: यहां से रवि किशन की बेटी ने किया डेब्यू

रीवा किशन ने एक्टिंग की शुरुआत थिएटर से की थी. उन्होंने दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के थिएटर ग्रुप से एक साल की एक्टिंग ट्रेनिंग ली और इसके बाद उनकी बेटी हीबा शाह के साथ ‘परिंदों की महफिल’ नाटक में भी काम किया.

Riva Kishan Bollywood Debut: इस फिल्म से रीवा ने किया बॉलीवुड में डेब्यू

साल 2020 में रीवा ने बॉलीवुड फिल्म ‘सब कुशल मंगल’ से डेब्यू किया. इस फिल्म में वह प्रियांक शर्मा के अपोजिट नजर आई थीं. इसके बाद वह कई कॉस्मेटिक ब्रांड्स का चेहरा बनीं और 2023 में जुबिन नौटियाल के म्यूजिक वीडियो ‘बेवफा से प्यार किया’ में भी दिखाई दी थी. रीवा की फिल्मों की लिस्ट में ‘चार चतुर नार’ भी शामिल है.

यह भी पढ़ें- कोई नहीं मानता था कि मैं कुछ कर पाऊंगा… Ravi Kishan का छलका दर्द, बताया कैसे 34 साल तक लगातार मिलता रहा रिजेक्शन

यह भी पढ़ें- लाखों लोगों की पहली पसंद बनी रवि किशन की ‘धुरंधर’, जानिए कहां देख सकते हैं पूरी फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >