कौन हैं आकांक्षा पुरी? मीका सिंह के गले में वरमाला डालने से पहले इस एक्टर को किया है डेट, जानें कौन है वो शख्स

आकांक्षा पुरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. एक्ट्रेस ने बिग बॉस ओटीटी 2 में एंट्री ले लिया है. शो में उन्होंने कहा कि वो सिंगल है और मीका के साथ “सिर्फ दोस्त” का रिस्ता है.

Akanksha Puri Bigg Boss Ott 2: ‘स्वयंवर: मीका दी वोटी’ फेम आंकाक्षा पुरी, सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी 2 में एंट्री ले चुकी है. आंकाक्षा का नाम तब खूब चर्चा में आया था, जब उन्होंने मीका सिंह के शो ‘स्वयंवर: मीका दी वोटी’ में आई थी. शो के अंत में मीका ने उन्होंने अपनी वोटी के रूप में चुना था, लेकिन शो के बाद दोनों ने शादी नहीं की. दोनों एक-दूसरे को सिर्फ अपना दोस्त बताते है.

कौन है आकांक्षा पुरी?

मीका सिंह और आकांक्षा पुरी पिछले 13-14 सालों दोस्त है. आकांक्षा ने शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री लिया था. उन्होंने शो में जाने के लिए खुद ही चैनल से कॉन्टेक्ट किया था. आकांक्षा पहले पारस छाबड़ा को डेट कर चुकी है. हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया. एक्ट्रेस ‘विघ्नहर्ता गणेश’ में देवी पार्वती के रोल में दिख चुकी है. वो कई साउथ की फिल्में भी कर चुकी है.

मीका सिंह को लेकर क्या बोली एक्ट्रेस 

आकांक्षा पुरी ने सलमान खान के शो में अपनी ग्रैंड एंट्री की और उन्होंने कहा कि वो सिंगल हैं. जब होस्ट सलमान खान ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने सिंगर से शादी की है, आकांक्षा ने कहा कि उन्होंने माला का आदान-प्रदान किया है, लेकिन कोई शादी नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि वह सिंगल है और मीका के साथ “सिर्फ दोस्त” का रिस्ता है. जब आंकाक्षा स्टेज पर पहुंची, तो एक वीडियो बजा. जिसमें मीका सिंह ने उन्हें बिग बॉस ओटीटी के लिए प्यार भेजा. उन्होंने कहा कि आप मजबूती से खेलें और सबकी घर में बैंड बजाये.

सोशल मीडिया पर है एक्टिव

आकांक्षा पुरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. एक्ट्रेस काफी ग्लैमरस और खूबसूरत है. इंस्टाग्राम पर उन्हें 2.7 मिलियन लोग फॉलो करते है. इंस्टा पर वो खूब सारे रील्स बनाते रहती है. हालांकि अब देखना है कि वो बिग बॉस ओटीटी 2 में क्या कमाल दिखाती है.

Also Read: इस वजह से प्रेग्नेंट दीपिका कक्कड़ पहुंची डॉक्टर के पास, पति शोएब इब्राहिम बोले- हमें बस सावधान रहना…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >