Subhash Ghai on Salman Khan: बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक सुभाष घई ने सलमान खान के साथ अपने पुराने रिश्ते से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है. उन्होंने बताया कि फिल्म ‘युवराज’ में साथ काम करने से पहले दोनों के बीच एक पार्टी में जमकर विवाद हुआ था. मामला इतना बढ़ गया था कि बात हाथापाई तक पहुंच गई थी. सुभाष घई के मुताबिक, उस वक्त सलमान खान नशे में थे और उन्होंने निर्देशक के साथ गाली-गलौज भी की थी. हालांकि, अगले ही दिन सलमान के पिता और दिग्गज लेखक सलीम खान ने मामले को संभाल लिया और बेटे से सुभाष घई से माफी मांगने को कहा.
Salman and Subhash Ghai Fight in a Party: पार्टी में शुरू हुआ था सलमान और सुभाष घई का विवाद
सुभाष घई ने इस पुराने विवाद को याद करते हुए एक इंटरव्यू में बताया कि, यह इंसिडेंट ‘युवराज’ में दोनों के साथ काम करने से पहले की है. एक पार्टी के दौरान सलमान खान और उनके बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई थी. घई ने आगे बताया कि सलमान उस समय नशे में थे और उन्होंने निर्देशक से उनकी किसी बात या फैसले को लेकर सवाल किया. इस पर घई ने उन्हें समझाया कि फिल्म से जुड़े फैसले लेना निर्देशक का काम है. इसके बाद बहस और ज्यादा बढ़ गई.
सुभाष घई ने बताया कि सलमान ने उन्हें गालियां देना शुरू कर दिया. उन्होंने सलमान को ऐसा करने से मना किया, लेकिन मामला शांत होने के बजाय और बिगड़ गया. दोनों के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई भी हो गई. यह भी पढ़ें: Salman Khan Raksha Bandhan: माथे पर तिलक और कलाई पर रंग-बिरंगी राखियां, सलमान का खास अंदाज हुआ वायरल
Father Salim Khan Told Salman Khan to Apologise to Subhash Ghai: पिता सलीम खान ने सलमान को लगाई फटकार
सुभाष घई ने बताया कि सलीम खान ने उनसे संपर्क किया और सलमान खान को माफी मांगने को कहा. सुभाष घई ने बताया कि सलमान उनके घर आए और उन्होंने बेहद शालीनता से माफी मांगी. घई के मुताबिक, सलमान का अपने पिता की बात मानकर माफी मांगना उन्हें काफी अच्छा लगा. उन्होंने इस घटना को वहीं खत्म करने का फैसला किया और सलमान को माफ कर दिया.
Salman and Subhash Ghai Become Friends Again: विवाद के बाद फिर दोस्त बन गए सलमान और घई
इस विवाद का असर दोनों के रिश्ते पर लंबे समय तक नहीं रहा। सुभाष घई ने बताया कि माफी के बाद दोनों के बीच रिश्ते सामान्य हो गए। वे एक-दूसरे से मिलने लगे और धीरे-धीरे दोस्ती भी हो गई.
इसके बाद दोनों ने 2008 में फिल्म ‘युवराज’ में साथ काम किया। फिल्म में सलमान खान के अलावा अनिल कपूर, जायद खान और कैटरीना कैफ भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। यह फिल्म एक म्यूजिकल फैमिली ड्रामा थी, जिसकी कहानी तीन भाइयों और उनके बीच संपत्ति को लेकर पैदा हुए विवाद के इर्द-गिर्द घूमती है.
