Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी ने शेयर किया VIDEO, इस दिन से टीवी पर शुरू होगा शो, नोट कर लें डेट

‘खतरों के खिलाड़ी 13’ की शूटिंग केप टाउन में चल रही है. होस्ट रोहित शेट्टी ने दक्षिण अफ्रीका में शो की शूटिंग शुरू कर दी है. रोहित ने अपना एक वीडियो पोस्ट किया है और फैंस को नयी जानकारी दी है.

Khatron Ke Khiladi 13 Premiere: एडवेंचर रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ (Khatron Ke Khiladi 13) जल्द ही टीवी पर शुरू होने वाला है, रोहित शेट्टी के शो को लेकर लेकर नया अपडेट आया है. शो में 14 पॉपुलर सेलिब्रिटी हिस्सा ले रहे है और उनके नाम का खुलासा हो गया है. रिपोर्ट्स की मानें तो शो जुलाई के मिड में शुरू होने जा रहा है. शो में शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, अंजुम फकीह, रूही चतुर्वेदी, अर्जित तनेजा, अंजलि आनंद, न्यारा एम बनर्जी और साउंडस मौफकीर शामिल है.

रोहित शेट्टी ने दक्षिण अफ्रीका से शेयर किया वीडियो

‘खतरों के खिलाड़ी 13’ की शूटिंग केप टाउन में चल रही है. होस्ट रोहित शेट्टी ने दक्षिण अफ्रीका में शो की शूटिंग शुरू कर दी है. रोहित ने अपना एक वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, भले ही साल की शुरुआत कुछ हड्डियों के टूटने के साथ हुई हो लेकिन अब कुछ नियमों को तोड़ने की तैयारी है !! खतरों के खिलाड़ी सीजन 13! की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका में शुरू होता है. इस पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर रहे है.

जानें कब से शुरू होगा शो

सियासत डॉट कॉम की रिपोर्ट की मानें तो खतरों के खिलाड़ी 13 को आप जुलाई के मिड से देख सकते है. ये कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट होगा. हर शनिवार-रविवार को रात 9:30 बजे ये देगा. हालांकि मेकर्स ने इसपर कुछ नहीं कहा है.

Also Read: Upcoming Movies In June 2023: जून में मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल तड़का, रिलीज के लिए तैयार हैं ये धाकड़ फिल्में
खतरों के खिलाड़ी 13 में हुआ एलिमिनेशन

बता दें कि शो के कास्टिंग डायरेक्टर आकाश शर्मा की ओर से इंस्टाग्राम स्टोरी में इशारा किया है कि दो कंटेस्टेंट को खतरों के खिलाड़ी 13 से बाहर कर दिया गया है. हालांकि आकाश ने यह भी कहा कि निकाले गए प्रतियोगी भारत वापस नहीं आएंगे बल्कि उन्हें केप टाउन में रहने के लिए कहा जाएगा, क्योंकि उन्हें वाइल्ड कार्ड प्रतियोगियों के रूप में प्रतियोगिता में फिर से प्रवेश करने का मौका मिल सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >