फीमेल कंटेस्टेंट के साथ ऐसा हुआ मोमेंट कि अक्षय कुमार भी कह उठे- 40 साल में पहली बार

Wheel Of Fortune PROMO: व्हील ऑफ फॉर्च्यून के नए प्रोमो में हुआ 40 साल में पहली बार ऐसा मोमेंट, अक्षय कुमार भी चौंक गए. जानें प्रोमो का मजेदार मोमेंट और गेम कैसे खेला जाता है.

Wheel Of Fortune PROMO: अक्षय कुमार टीवी गेमिंग रियलिटी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ में अपनी होस्टिंग और एंटरटेनिंग अंदाज से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं. शो में शानदार गेम, ट्विस्ट और मजेदार मोमेंट्स दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं. हाल ही में शो का नया प्रोमो आया है, जिसने फैंस को चौंका दिया. इस प्रोमो में एक फीमेल कंटेस्टेंट के साथ ऐसा हुआ, जिसे देखकर अक्षय कुमार खुद कहते हैं कि “40 साल में कभी ऐसा नहीं हुआ.” आइए बताते हैं सबकुछ.

प्रोमो में क्या खास हुआ?

प्रोमो की शुरुआत में अक्षय कुमार फीमेल कंटेस्टेंट के लिए व्हील घुमाते नजर आए. जैसे ही व्हील रुकता है, एरो सिर्फ एक रूपए पर आते हैं. इसी तरह पांच बार व्हील घुमाया गया और हर बार एरो उसी एक रूपए पर रुका. इससे कंटेस्टेंट हैरान रह गई और कहती हैं, “ये क्या कर दिया भगवान.” इसके बाद अक्षय कुमार कहते हैं कि “40 हो गए इस गेम को ये आजतक नहीं हुआ.” इस मजेदार मोमेंट पर ऑडियंस हंस पड़ती है और कंटेस्टेंट शर्मा जाती हैं. इस प्रोमो से साफ है कि आने वाले एपिसोड में खूब एंटरटेनमेंट होने वाला है.

व्हील ऑफ फॉर्च्यून में गेम कैसे खेला जाता है?

व्हील ऑफ फॉर्च्यून” एक क्विज और पजल-आधारित गेम शो है, जिसमें कंटेस्टेंट पहेली हल करके पुरस्कार जीतते हैं. अक्षय कुमार शो में होस्ट हैं और प्रतियोगियों को चुनौती देते हैं. शो में आमतौर पर तीन प्रतियोगी होते हैं, जो व्हील घुमाकर मनी वैल्यू या बोनस जीतने की कोशिश करते हैं. व्हील पर रुकने के बाद प्रतियोगी किसी लेटर को चुनते हैं. अगर वह लेटर पहेली में मौजूद होता है तो उन्हें अंक या पैसा मिलता है.

शो में कई राउंड्स होते हैं, जिसमें कंटेस्टेंट पहेली हल करते हैं और बोनस या कैश जीतते हैं. अक्षय कुमार का मजाकिया और एनर्जेटिक अंदाज शो को और एंटरटेनिंग बनाता है.

यह भी पढ़ें: “हाथ मत लगा देना सर”, नेशनल टीवी पर अक्षय को महविश ने ये क्यों बोला?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >