‘मेरे पास भी इतनी अमीरी नहीं है’, Wheel Of Fortune में सरेआम अक्षय कुमार ने ऐसा क्यों कहा?

Wheel Of Fortune के नए एपिसोड में होस्ट अक्षय कुमार और मेहमान विराज गहलानी, यशराज मुखाटे और प्रांजलि पपनाई ने शादी के बाद की ग्रूमिंग रूटीन और मजेदार लाइफस्टाइल अनुभव शेयर किए. पढ़ें पूरा अपडेट.

Wheel Of Fortune: गेम शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ के अपकमिंग एपिसोड में होस्ट अक्षय कुमार दर्शकों के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी के मजेदार अनुभव साझा करेंगे. एपिसोड की शुरुआत वायरल स्टार यशराज मुखाटे, डिजिटल एंटरटेनर विराज गहलानी और कंटेंट क्रिएटर प्रांजलि पपनाई से होती है. मेहमान शादी से पहले और बाद की ग्रूमिंग की तुलना कर मजेदार सीन पेश करते हैं. आगे क्या कुछ होगा, आइये बताते है.

अक्षय: “मेरे पास भी इतनी अमीरी नहीं है”

हाल ही में शादी करने वाले विराज ने बताया कि शादी ने उन्हें अलग-अलग ग्रूमिंग और लाइफस्टाइल के तरीकों से रूबरू कराया. वह बताते हैं कि वह माथे, बाल, कोहनी और घुटनों के लिए अलग-अलग साबुन और प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. अक्षय मजाक में पूछते हैं, “ऐसा क्यों है? मेरे पास भी इतनी अमीरी नहीं है.” विराज बताते हैं कि उनकी पत्नी उन्हें स्किनकेयर और रूटीन में लगातार गाइड करती हैं. सनस्क्रीन, नियासिनमाइड, सैलिसिलिक एसिड और यहां तक कि सोने से पहले पैर धोने तक.

अक्षय कुमार का मजेदार ग्रूमिंग रूटीन

अक्षय अपने सिंपल और सच्चे रूटीन के बारे में बताते हैं, हंसते हुए कहते हैं, “तू विश्वास नहीं करेगा, मैं शैम्पू लेता हूं, सर पर रगड़ता हूं, थोड़ा बहुत पूरे बदन में फैल जाता है. सच्ची बता रहा हूं, मुझे तो पता ही नहीं है ये सब.”

“बीवी आती है तब लक्ष्मी आती है”

फिर आगे वह शादी के बाद आने वाले अच्छे बदलाव के बारे में कहते हैं, “लेकिन कमाल है यार, बीवी घर पर आती है, सब कुछ बदल जाता है. आदमी जो इस्तमाल करता था और क्या इस्तमाल करने लग जाता है. क्या खाता था, फिर एक सेटलमेंट आ जाता है. घर में अपने आप अच्छा खाना बनना शुरू हो जाता है. बीवी के आने से… वाकई में जब कहते हैं कि लक्ष्मी आती है घर में, वो सही कहते हैं कि जब बीवी आती है तब लक्ष्मी आती है.”

यह भी पढ़ें: The 50 से बाहर हुईं दिव्या अग्रवाल ने प्रिंस नरूला के फैंस पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- तुम्हारा वीडियो निकालेंगे, रेप करेंगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >