‘शर्म आनी चाहिए’, विमल ऐड पर भड़के मुकेश खन्ना, शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर को माफी मांगने की दी सलाह

बॉलीवुड एक्टर मुकेश खन्ना ने विमल इलायची के विज्ञापन को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है. इस विज्ञापन में शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ नजर आते हैं. मुकेश खन्ना ने इस विज्ञापन के लिए तीनों से माफी मांगने की मांग की है.

बॉलीवुड एक्टर मुकेश खन्ना ने विमल इलायची के विज्ञापन को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है. इस विज्ञापन में शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ नजर आते हैं. महाराष्ट्र FDA ने भी इस विज्ञापन को लेकर तीनों को नोटिस भेजा है. अब मुकेश खन्ना ने इस कार्रवाई का सपोर्ट किया है.

Mukesh Khanna Says About the Vimal Ad? : विमल ऐड पर क्या बोले मुकेश खन्ना?

मुकेश खन्ना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया. इसमें उन्होंने कहा कि बड़े सितारों को ऐसे विज्ञापनों का हिस्सा नहीं बनना चाहिए. उनके अनुसार, भले ही विज्ञापन में इलायची दिखाई जाती है, लेकिन इससे उसी ब्रांड के पान मसाला का भी विज्ञापन हो सकता है. उन्होंने यह भी सवाल किया कि अगर महाराष्ट्र में ऐसे उत्पादों पर रोक है, तो इस मामले में कार्रवाई इतनी देर से क्यों हुई.

Mukesh Khanna Demands Apology : शाहरुख, अजय और टाइगर से माफी की मांग

मुकेश खन्ना ने कहा कि शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को लोगों से पब्लिकली माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने कहा कि बड़े स्टार्स की बातों और उनके काम का लोगों पर असर पड़ता है. उनके मुताबिक, अगर किसी विज्ञापन से लोगों को गलत संदेश गया है, तो कलाकारों को आगे आकर इसे सुधारना चाहिए.

Mukesh Khanna Wrote In Caption : ‘शर्म आती है देखकर’

मुकेश खन्ना ने अपने कैप्शन में लिखा कि “शर्म आती है ये देखकर, जब कोई आदाब करता है और इशारों से कहता है गुटखा खाओ” उन्होंने कहा कि शर्म की इंतहा तब हो जाती है, जब ऐसा करने वाला कोई जनता का मनपसंद स्टार्स हो. उन्होंने सवाल उठाया कि जब इन कलाकारों के पास सब कुछ है, तो वे इस तरह का भद्दा आदाब क्यों करते हैं और युवाओं को सुधारने के बजाय बिगाड़ने वाली ऐड क्यों लेते हैं. उन्होंने आगे कहा कि शुक्र है, देर-सबेर FDA जागा और नोटिस भेजी गई. अब पूरी दुनिया को इस बात के जवाब का इंतजार है कि आखिर ऐसा क्यों किया गया.

Maharashtra FDA Sent Notice : महाराष्ट्र FDA ने भेजा नोटिस

महाराष्ट्र FDA ने विमल इलायची विज्ञापन को लेकर शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को कारण बताओ नोटिस भेजा है. FDA को शक है कि इस विज्ञापन के जरिए प्रतिबंधित विमल पान मसाला का इनडायरेक्ट विज्ञापन किया जा रहा है. तीनों सितारों से विज्ञापन में उनकी भूमिका और इस मामले को लेकर जवाब मांगा गया है. अब मुकेश खन्ना के बयान के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है.

ये भी पढ़ें: विमल इलायची के विज्ञापन पर शाहरुख, अजय और टाइगर को क्यों मिला नोटिस, जानिए क्या है सरोगेट एडवर्टाइजिंग?

ये भी पढ़ें: Spirit Release Date: नहीं बदली प्रभास की ‘स्पिरिट’ की रिलीज डेट, अब ईद पर सलमान खान से होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश?


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >