Weekend OTT Releases: इस वीकेंड पर ओटीटी पर छाया रहेगा धमाल, ये बड़ी फिल्में-वेब सीरीज हो रही रिलीज, देखना न भूलें

Weekend OTT Releases: इस वीकेंड आप बिल्कुल बोर नहीं होंगे. इस हफ्ते विनीत कुमार सिंह की फिल्म रंगीन से लेकर फिल्म सरजमीन, मंडला मर्डर्स ओटीटी पर रिलीज हो रही है. आपको इनके ओटीटी प्लेटफॉर्म के बारे में बताते हैं.

Weekend OTT Releases: इस वीकेंड पर बिंज-वॉचिंग के लिए आप तैयार हो जाइए. इस वीक ओटीटी पर वाणी कपूर की मंडला मर्डर्स, विनीत कुमार सिंह की फिल्म रंगीन से लेकर सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ अभिनीत हंटर सीजन 2 रिलीज हो रही है. चलिए आपको बताते हैं ये किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी.

Rangeen

विनीत कुमार सिंह, राजश्री देशपांडे, तारुक रैना और शीबा चड्ढा स्टारर फिल्म रंगीन को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. फिल्म में वह एक ऐसे पति आर्दश का रोल निभा रहे हैं, जिसे पता चलता है कि उसकी पत्नी ने उसे धोखा दिया है. जिसके बाद उसकी जिंदगी उलट जाती है.

Sarzameen

फिल्म सरजमीन एक थ्रिलर मूवी है जिसमें सैफ अली खान के बेट इब्राहिम अली खान एक दमदार रोल में दिखे हैं. वह एक आतंकवादी संगठन से जुड़ा होता है और उनके किरदार का नाम हरमन है. काजोल और पृथ्वीराज उसके माता-पिता बने हैं. जब दोनों को पता चलता है कि उनका बेटा एक आतंकवादी संगठन से जुड़ा है तब उनकी दुनिया ही बदल जाती है. ये आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

Mandala Murders

वाणी कपूर ने मंडला मर्डर्स से ओटीटी डेब्यू किया है और ये नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है. वाणी इसमें एक जासूस बनी है जो चरणदासपुर नाम के गांव में हो रहे हत्याओं की जांच करती है. जांच के दौरान उन्हें ऐसे चीजें पता चलती है जिसे जानकर वह चौंक जाती है.

Hunter Season 2

सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ स्टारर हंटर सीजन 2 को आप अमेजन एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं. सुनील को उनकी मरी हुई बेटी का फोन आता है, जिससे बाद उनके सामने नयी मुश्किलें आती है. फिर उसे पता चलता है कि उसकी बेटी सेल्समैन (जैकी श्रॉफ) के साथ है. इसके बाद सुनील अपनी बेटी को उससे बचाने के लिए जी जान लगा देता है.

Saunkan Saunkanay 2 (ZEE5)

सौंकन सौंकने एक पंजाबी फिल्म है जिसमें एमी विर्क ने ऐसे पति का किरदार निभाया है जिसकी दो वाइफ होती है. बड़ा ट्विस्ट तब आता है जब उसकी मां उसके लिए तीसरी पत्नी लेकर आती है. जिसके बाद खूब सारा ड्रामा शुरू होता है.

यह भी पढ़ें- Saiyaara Box Office: ‘सैयारा’ ने पहले हफ्ते में उड़ाया बॉक्स ऑफिस का होश, बनाए 7 जबरदस्त रिकॉर्ड, आमिर-अजय सहित इन बड़े स्टार्स की फिल्मों को छोड़ा पीछे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >