Kota Factory 4: इस शख्स ने कोटा फैक्ट्री सीजन 4 से हटाया पर्दा, कहा- सीजन कंफर्म है लेकिन…

Kota Factory 4: वेब सीरीज 'कोटा फैक्ट्री' के अबतक तीन सीजन आ चुके हैं और तीनों को दर्शकों से खूब सारा प्यार मिला है. अगला सीजन कब आएगा, ये फैंस जानना चाहते हैं. इस बीच एक्टर मयूर मोरे ने अपकमिंग सीजन को लेकर बात की है.

Kota Factory 4: वेब सीरीज ‘कोटा फैक्ट्री’ दर्शकों में खासकर युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है. पिछले तीन सीजन ने युवाओं के बीच जबरदस्त फैन फॉलोइंग बना ली है. इसकी कहानी और कैरेक्टर्स से दर्शक जुड़ गए हैं. सीरीज के क्लिप और डायलॉग अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. 20 जून पिछले साल, शो का बहुप्रतीक्षित तीसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर आया था. अब फैंस दिल थामकर चौथे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में एक्टर मयूर मोरे ने नए सीजन को लेकर स्थिति साफ की. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि किस तरह वह अपने किरदार के मुश्किल दौर से खुद को जोड़ पाते हैं.

‘कोटा फैक्ट्री’ के अगले सीजन से हटा पर्दा

‘कोटा फैक्ट्री’ के पिछले सीजन का आखिरी एपिसोड देखकर फैंस काफी इमोशनल हो गए थे. अब एक्टर मयूर मोरे ने ओटीटी प्ले के साथ बातचीत में कंफर्म किया कि अगला सीजन आ रहा है. उन्होंने कहा, सीजन कंफर्म है, लेकिन रिलीज कब होगा ये मुझे भी नहीं पता. मेकर्स से पूछो. मयूर ने सीजन 3 के अंत को लेकर कहा, “उस वक्त मैं भी अपनी जिंदगी में खुद को असफल महसूस कर रहा था. मेरी निजी और प्रोफेशनल जिंदगी में बहुत कुछ चल रहा था, इसलिए मैं वैभव के किरदार से और उसके साथ लोगों के व्यवहार से पूरी तरह जुड़ पाया.”

कोटा फैक्ट्री सीजन 4 कब आएगा?

कोटा फैक्ट्री सीजन 3 में जितेंद्र कुमार, जीतू भैया के रोल में नजर आए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कोटा फैक्ट्री सीजन 4 साल 2026 की शुरुआत में रिलीज हो सकता है. लास्ट सीजन में दिखाया गया कि वैभव आईआईटी जेईई एडवांस के कटऑफ को पार नहीं कर पाता, लेकिन उसके दोस्त कर लेते हैं. इस बीच वह अपने सपनों को छोड़ने वाला होता है, लेकिन फिर उसे जीतू भैया हौसला देते हैं. वैभव फिर से एमर्स के रिपीटर्स बैच में एडमिशन ले लेता है.

यहां पढ़ें- अजय देवगन की फिल्म रेड 2 और हिट 3 के क्लैश पर नानी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- थिएटर भर जाएं और हर फिल्म…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >