2025 Releases Web Series: होली की छुट्टियों में इन न्यू रिलीज वेब सीरीज को जरूर करें एंजॉय, स्क्रीन से बांधे रखेगा सस्पेंस

2025 Releases Web Series: OTT प्लेटफॉर्म पर एक से बढ़कर एक वेब सीरीज रिलीज हुई हैं, जिन्होंने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया और अपने दमदार कंटेंट की वजह से चर्चा में रहीं. अगर आप भी बेहतरीन वेब सीरीज की तलाश में हैं, तो इन 7 सुपरहिट शो जरूर देखें.

2025 Releases Web Series: पुराने वेब सीरीज देखकर अगर आप बोर हो गए हैं और कुछ मजेदार और धांसू एंटरटेनिंग सीरीज की तलाश कर रहे हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसी ही वेब सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसकी बेहतरीन कहानियां आपको स्क्रीन से बांधे रखेगी, तो होली के वीकेंड में इसे देखना बिल्कुल भी मिस न करें. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

ब्लैक वारंट

यह वेब सीरीज तिहाड़ जेल के एक नए अफसर की कहानी है, जो जेल के अंदर हो रहे अपराध और भ्रष्टाचार का सच सामने लाने की कोशिश करता है. सच्ची घटनाओं पर आधारित यह सीरीज सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है, जो आपको शुरू से अंत तक बांधे रखेगी. इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

आगरा अफेयर

यह वेब सीरीज आगरा की खूबसूरत गलियों में बसे एक कुक और टूर गाइड की कहानी दिखाती है, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. सीरीज प्यार, जुनून और जिंदगी के उतार-चढ़ाव को खूबसूरती से पेश करती है और दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही है. आप इसे अमेजन एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं.

क्राइम बीट

यह वेब सीरीज पत्रकारिता और क्राइम रिपोर्टिंग की दुनिया पर आधारित है, जहां एक खोजी पत्रकार सच्चाई को सामने लाने के लिए खतरों का सामना करता है. सस्पेंस और रहस्यों से भरी यह कहानी हर मोड़ पर रोमांच बनाए रखती है और दर्शकों को आखिर तक बांधे रखती है. इसे जी5 पर एंजॉय करें.

प्यार टेस्टिंग

यह वेब सीरीज एक कपल की मजेदार कहानी दिखाती है, जो शादी से पहले अपनी केमिस्ट्री को टेस्ट करने के लिए दो महीने तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहते हैं. हल्की-फुल्की कॉमेडी और इमोशनल पलों से भरी यह सीरीज जी5 पर मौजूद है.

पावर ऑफ पांच

यह वेब सीरीज पांच लोगों की सुपरपावर से जुड़ी एक अनोखी कहानी दिखाती है, जिसने भारत में सुपरहीरो कंटेंट की एक नई लहर पैदा की है. एक्शन और एडवेंचर से भरपूर इस शो को खासतौर पर युवाओं ने खूब पसंद किया. इसे डिज्नी +हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

पाताल लोक सीजन 2

पाताल लोक का दूसरा सीजन एक बार फिर दर्शकों को अपराध और सस्पेंस की गहराइयों में ले जाने के लिए तैयार है. इस सीजन में इंस्पेक्टर हाथीराम चौधरी (जयदीप अहलावत) और उनके सहयोगी इम्रान अंसारी (इश्वाक सिंह) नई चुनौतियों और रहस्यमय अपराधों का सामना करते नजर आ रहे हैं. इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं, इनके पास पत्रकारिता एवं डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर एवं एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर काम करती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म आशीष लता की सबसे पसंदीदा बीट्स में से एक है. फिल्मों, टीवी शोज, ओटीटी कंटेंट और सेलिब्रिटी वर्ल्ड की हर छोटी-बड़ी अपडेट पर उनकी खास नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो पाठकों को जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अंत तक जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित करता है. बदलते डिजिटल ट्रेंड्स, ऑडियंस बिहेवियर और सर्च पैटर्न को समझते हुए वह ऐसा कंटेंट तैयार करती हैं, जो न सिर्फ जानकारीपूर्ण और भरोसेमंद हो, बल्कि पाठकों के लिए आसान, एंगेजिंग और पढ़ने लायक भी हो. SEO और रीडर-फर्स्ट अप्रोच के साथ उनका फोकस हमेशा उन खबरों पर रहता है जो लोगों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. अपने पत्रकारिता सफर में आशीष लता ने सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया और अलग-अलग राज्यों से जुड़ी बड़ी खबरों को भी करीब से कवर किया है. पत्रकारिता की शुरुआत आशीष लता ने प्लस न्यूज से की, जहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. ग्राउंड जर्नलिज्म का यह अनुभव आज भी उनके कंटेंट को गहराई, विश्वसनीयता और तथ्यपरक दृष्टिकोण प्रदान करता है. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया. आशीष लता की पत्रकारिता की नींव मजबूत शैक्षणिक बैकग्राउंड और ऑन-ग्राउंड अनुभव पर आधारित है. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. अकादमिक सीख और न्यूजरूम के वास्तविक अनुभव का यही मेल उन्हें खबरों को गहराई से समझने और आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करता है. फैक्ट-आधारित रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws+1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसके कारण उनका कंटेंट विश्वसनीय, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >