She Trailer : ‘लव आज कल’ के बाद इम्तियाज अली नेटफ्लिक्स पर लेकर आ रहे अपनी वेब सीरीज

नेटफ्लिक्स ने अपनी नयी वेब सीरीज ‘शी’ का ट्रेलर जारी किया है. ‘शी’ के जरिये ‘लव सेक्स एंड धोखा’ फेम अदिति पोहंकर ने डिजिटल वर्ल्ड की ओर रुख किया है.

She Trailer on Netflix: नेटफ्लिक्स इस साल हिंदी कंटेंट पर लगातार जोर दे रहा है. एक के बाद एक हिंदी ओरिजिनल वेब सीरीज आ रही हैं. इस बीच नेटफ्लिक्स ने अपनी नयी वेब सीरीज ‘शी’ का ट्रेलर जारी किया है.’शी’ के जरिये ‘लव सेक्स एंड धोखा’ फेम अदिति पोहंकर ने डिजिटल वर्ल्ड की ओर रुख किया है.

‘शी’ में वह लीड रोल में हैं और पुलिस कॉन्स्टेबल का किरदार निभा रही हैं. जो निकलती तो है एक अपराधी को पकड़ने के अंडरकवर ऑपरेशन पर, लेकिन इस दौरान वह अपने भीतर छुपी ‘शी’ को ढूंढ निकालती है. इस वेब सीरीज में अदिति के अपोजिट विजय वर्मा को कास्ट किया गया है. विजय वर्मा इससे पहले नटेफ्लिक्स की ‘घोस्ट स्टोरीज’ में नजर आ चुके हैं.

‘शी’ के ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक महिला पुलिस कॉन्स्टेबल (अदिति पोहंकर) है. इस कॉन्स्टेबल के ऊपर सामाजिक दबाव भी है कि वह महिला होकर पुलिस की ड्यूटी कैसे निभा रही है. वहीं, अधिकारी उसे सीमा से परे जाकर काम करने के लिए मनाते हैं. ट्रेलर के साथ ही सीरीज की रिलीज डेट भी नेटफ्लिक्स ने जारी कर दी है, 20 मार्च 2020.

नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘शी’ का निर्देशन आरिफ अली और अविनाश दास ने किया है. अविनाश दास पत्रकारिता से मनोरंजन जगत में आये हैं. स्वरा भास्कर स्टारर उनकी पहली फिल्म ‘अनारकली ऑफ आरा’ हिंदी सिनेमा की कल्ट फिल्म मानी जाती है. वहीं, निर्देशक छोटे परदे से शुरुआत करने वाले आरिफ अली मशहूर निर्देशक इम्तियाज अली के भाई हैं. बड़े परदे के लिए वह ‘लेकर हम दीवाना दिल’ फिल्म बना चुके हैं. दूसरी ओर, फिल्म ‘लव आज कल’ के बाद इस वेब सीरीज के रास्ते निर्माता निर्देशक इम्तियाज अली के भीतर के फिल्ममेकर का एक नया चेहरा सामने आया है. ‘शी’ में उन्होंने लेखन की जिम्मेदारी संभाली है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >