Coronavirus: प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया वीडियो, कहा-बात बस नमस्ते की है

priyanka chopra shared video- कोरोना का कहर तेजी से सारी दुनिया में फैल रहा है. इससे बचने के लिए बॉलीवुड स्टार्स भी कई सुझाव दे रहे है. अब एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने एक वीडियो शेयर किया है

मुंबई: कोरोना वायरस का कहर तेजी से सारी दुनिया में फैल रहा है. इससे बचने के लिए बॉलीवुड स्टार्स भी कई सुझाव दे रहे है. अब एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह हाथ जोड़कर नमस्ते कर रही है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है.

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें हाथ जोड़कर नमस्ते करते हुए उनकी कई तस्वीरों से बनाई गई एक क्लिप शेयर की है. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘सारी बात नमस्ते की है. दुनिया भर में हो रहे बदलावों के बीच लोगों को ग्रीट करने का एक पुराना लेकिन नया तरीका. प्लीज सभी सुरक्षित रहिए.’

हाल ही में महानायक अमिताभ बच्चन ने एक कविता के जरिये लोगों को जागरूक करने की कोशिश की थी. उन्होंने कहा,‘बहुत इलाज बताते हैं जन-जनमानस सब. किसकी सुनें किसकी नहीं कौन बताए अब. कोई कहता है कलौंजी पीसो कोई कहता है आंवला रस. कोई कहता है घर में बैठो हिलो न टस से मस. ईर कहते हैं और बीर कहते हैं ऐसा कुछ भी करो न. बिना साबुन हाथ न धोएं और किसी को छुएं न. हमने कहा कि चलो हम ही कर देते हैं जैसा बोल रहे हैं सब. आने दो कोरोना-वोरोना ठेंगा दिखाओ तब.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >