Wagle Ki Duniya Off-Air: ऑफ-एयर हो रहा वागले की दुनिया, इस दिन आएगा आखिरी एपिसोड

Wagle Ki Duniya Off-Air: सब सोनी पर आने वाला सीरियल वागले की दुनिया- नई पीढ़ी नए किस्से बंद होने वाला है. चार सालों तक दर्शकों का मनोरंजन करने वाला शो अब ऑफ एयर हो जाएगा. शो का आखिरी एपिसोड किस दिन आएगा, इसकी जानकारी सामने आई है.

Wagle Ki Duniya Off-Air: सीरियल वागले की दुनिया- नई पीढ़ी नए किस्से साल 2021 में शुरू हुआ था. शो दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है और सुमीत राघवन और परिवा प्रणति लीड रोल निभा रहे हैं. चार साल तक सीरियल ने दर्शकों को मनोरंजन किया. अब सुनने में आ रहा है कि शो ऑफ-एयर होने वाला है. लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, सीरियल जून में बंद होने वाला है.

वागले की दुनिया का आखिरी एपिसोड इस दिन आएगा

सूत्रों ने जूम/टेली टॉक इंडिया को बताया कि वागले की दुनिया जून 2025 के अगले वीक में ऑफ एयर हो जाएगा. फाइनल एपिसोड 7 जून को आएगा. आतिश कपाड़िया और समीर कुलकर्णी की ओर से निर्देशित शो का पहला एपिसोड 8 फरवरी 2021 को प्रीमियर हुआ था. शो सोनी सब पर सोमवार से शुक्रवार को टेलीकास्ट होता है और इसे आप सोनी लिव पर देख सकते हैं. शो में चिन्मयी साल्वी और शीहान कपाही भी अहम किरदार निभाते हैं.

सखी को जाना पड़ेगा जेल

सीरियल में दिखाया जा रहा है कि सखी की कार के सामने एक बच्चा अचानक आ जाता है, जिसका एक्सीडेंट हो जाता है. पुलिस उसपर हिट-एंड-रन का मामला दर्ज करती है. दूसरी तरफ परिवार श्रीनिवास और राधिका की दोबारा से शादी की तैयारी करता है. राजेश को समझ नहीं आता कि वह क्या पहने, जबकि वंदना को पता चलता है कि शादी का मुहूर्त पुजारी ने तय कर दिया है. सखी, राधिका को खोजने निकलती है और रास्ते में एक छोटे बच्चे को टक्कर मार देती है. सखी उस बच्चे को हॉस्पिटल लेकर जाती है. बच्चे की मां हादसे के लिए सखी को जिम्मेदार ठहराती है. पुलिस सखी को ले जाती है. राजेश को पुलिस बताती है कि जब तक सखी को बेल नहीं मिल जाता, तब तक उसे जेल में रहना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें– Border 2 Cast Fees: ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल की फीस ने मचाया गदर, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ को मिला सिर्फ जेब खर्च

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >