Vivian Dsena Wife: कौन हैं विवियन डिसेना की पत्नी नूरन अली? ऐसे शुरू हुई थी बिग बॉस 18 के लाडले संग लव स्टोरी

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 फेम कंटेस्टेंट विवियन डीसेना की पत्नी नूरन अली हाल ही में शो में आई थी. शो के दौरान विवियन की पत्नी ने उन्हें अच्छे से गेम खेलने की सलाह दी. फैंस उनकी पत्नी के बारे में जानना चाहते हैं.

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 धीरे-धीरे अब फिनाले की तरफ जा रहा है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शो का ग्रैंड फिनाले जनवरी में होगा. हालांकि मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है. लेटेस्ट एपिसोड में विवियन डीसेना अपनी पत्नी नूरन अली से वर्चुअली मिले. इस दौरान नूरन ने अपने पति से बिग बॉस के घर में एक्टिव नहीं होने के बारे में बात की. फैंस अब उनकी पत्नी के बारे में जानना चाहते हैं.

कौन हैं विवियन डिसेना की पत्नी नूरन अली?

विवियन डीसेना ने पहले शादी वाहबिज दोराबजी से की थी. उससे तलाक लेने के बाद एक्टर ने नूरन अली से साल 2022 में शादी की थी. नूरन मिस्र की पूर्व मनोरंजन पत्रकार हैं. नूरन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. इंस्टाग्राम पर नूरन को 41K लोग फॉलो करते हैं और उन्होंने अबतक 152 पोस्ट किया है. नूरन, विवियन से एक इंटरव्यू में मिले थे और उसके बाद दोनों को प्यार हो गया था. बिग बॉस 18 के एक एपिसोड में एक्टर ने खुलासा किया था कि कैसे एक ऑनलाइन इंटरव्यू के लिए उन्होंने नूरन को चार महीने तक इंतजार कराया था. उसके बाद दोनों की मुलाकात हुई जब एक्टर इवेंट के लिए मिस्र गए थे.

विवियन डीसेना ने कही ये बात

विवियन डीसेना ने कहा था, हमारी स्टार्स बहुत प्रोफेशनल थी. मैंने उसे चार साल तक अपने बिजी शेड्यूल की वजह से इंतजार कराया था. वह इस चीज का बदला अभी तक ले रही है. एक्टर और नूरन की एक बेटी भी है, जिसका नाम लायन है. एक्टर ने बताया था कि नूरन से मिलने के बाद उसने इस्लाम धर्म अपना लिया था. एक्टर ने पहले अपनी को-स्टार वाहबिज दोराबजी से शादी की थी और साल 2016 में दोनों अलग हो गए थे. विवियन ने कई शोज में काम किया है, जिसमें सिर्फ तुम, प्यार की ये एक कहानी, मधुबाला एक इश्क एक जुनून, शक्ति – अस्तित्व के एहसास की, उडारियां जैसे शोज में शामिल है.

Also Read- Bigg Boss 18 Finale Date: इस दिन होगा बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले, टॉप 5 कंटेस्टेंट की लिस्ट में नंबर 1 पर है ये शख्स

Also Read: Bigg Boss 18: अविनाश मिश्रा के बाद अब इस दोस्त ने विवियन डीसेना को दिया धोखा, बेघर होने के लिए किया नॉमिनेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >