'मधुबाला' फेम विवियन डीसेना दूसरी बार बने पिता, जानिए घर में आया बेटा या बेटी?

'मधुबाला' फेम विवियन डीसेना दूसरी बार पिता बन गए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर खास अंदाज में यह खुशखबरी दी. सेलेब्स लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं.

पॉपुलर एक्टर विवियन डीसेना के घर खुशियों ने दस्तक दी है. ‘मधुबाला’ और ‘बिग बॉस’ से पहचान बनाने वाले एक्टर दूसरी बार पिता बन गए हैं. 30 मार्च की सुबह उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने बेटे के जन्म की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की, जिसके बाद से उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं. विवियन ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, “थोड़ा समय के लिए नजरों से दूर रहा… वो भी बिना वजह नहीं. कुछ कहानियां बताई नहीं जाती, पहले जी जाती हैं. खामोशी ही सब कुछ कह गई… हमारा परिवार अब और बड़ा हो गया है और इस बार प्रिंस हुआ है.”

विवियन डीसेना ने किया ये पोस्ट-

सेलेब्स दे रहे बधाई

विवियन डीसेना के पोस्ट पर रजत दलाल ने कमेंट कर लिखा, बहुत बहुत मुबारक हो भाई भाभी को. अली गोनी ने लिखा, भाई बहुत मुबारक. रुबीना दिलैक ने लिखा, ओमजी. बहुत बधाई हो आप दोनों को. भारती सिंह ने लिखा, बधाई. ईशा सिंह ने लिखा, बधाई.

विवियन और नौरान की लव स्टोरी

विवियन डीसेना की पर्सनल लाइफ हमेशा से लाइमलाइट से दूर रही है. उन्होंने साल 2022 में नूरान अली से शादी की थी. दिलचस्प बात यह है कि दोनों की लव स्टोरी एक इंटरव्यू से शुरू हुई थी, जब नौरान, जो उस समय पत्रकार थी, विवियन का इंटरव्यू लेने पहुंची थी. धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया. कपल पहले से एक बेटी के माता-पिता हैं.

करियर में भी रहा शानदार सफर

वर्कफ्रंट की बात करें तो विवियन डीसेना ने ‘प्यार की ये एक कहानी’ से अपने करियर की शुरुआत की और इसके बाद ‘मधुबाला – एक इश्क एक जुनून’ से घर-घर में पहचान बनाई. वह रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में भी नजर आए. पिछली बार वह लाफ्टर शेफ में नजर आए थे, जहां उनकी कुकिंग स्किल्स के बारे में फैंस को पता चला था.

पहले भी कर चुके हैं शादी

विवियन की पहली शादी एक्ट्रेस वाहबिज दोराबजी से हुई थी. दोनों की मुलाकात ‘प्यार की ये एक कहानी’ के सेट पर हुई थी और साल 2013 में उन्होंने शादी कर ली थी. हालांकि, बाद में दोनों अलग हो गए और 2021 में उनका तलाक हो गया.

यह भी पढ़ें- दूसरी बार मां बनीं सोनम कपूर, वायु बना बड़ा भाई, जानिए बेटा हुआ या बेटी?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >