Vivek Agnihotri को दिल्ली हाइकोर्ट ने पेश होने का दिया निर्देश, जानें क्या है पूरा मामला

दिल्ली हाइकोर्ट ने फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को 10 अप्रैल को एक ट्वीट से संबंधित मामले में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया. बता दें कि निर्देशक ने न्यायमूर्ति एस मुरलीधर के बारे में पोस्ट किया था. हालांकि बाद में उन्होंने अपनी टिप्पणी के लिए अदालत के समक्ष बिना शर्त माफी मांगी थी.

दिल्ली उच्च न्यायालय ने आज फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को एक ट्वीट से संबंधित मामले में 10 अप्रैल को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया. बता दें कि साल 2018 में निर्देशक ने न्यायमूर्ति एस मुरलीधर के बारे में पोस्ट किया था, जिन्होंने कार्यकर्ता गौतम नवलखा की ट्रांजिट रिमांड को रद्द कर दिया था. न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल और न्यायमूर्ति तलवंत सिंह की खंडपीठ ने अग्निहोत्री को 10 अप्रैल को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया.

विवेक अग्निहोत्री को किया गया तलब

पीठ ने छह दिसंबर के उस आदेश का भी संज्ञान लिया, जिसमें अग्निहोत्री को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया गया था. 6 दिसंबर को अंतिम सुनवाई में, अग्निहोत्री ने 2018 में किए गए ट्वीट्स के लिए बिना शर्त माफी मांगी थी. पीठ ने अग्निहोत्री को अगली सुनवाई में उपस्थित रहने को कहा था. यह अवमानना​मामला अग्निहोत्री और भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर एस गुरुमूर्ति के खिलाफ अदालत ने संज्ञान लेकर शुरू किया था.

क्या है पूरा मामला

विवेक अग्निहोत्री के वकील ने प्रस्तुत किया कि अग्निहोत्री बुखार से पीड़ित हैं और इस प्रकार अदालत के समक्ष उपस्थित होने में सक्षम नहीं थे. इसके बाद पीठ ने उन्हें अगली तारीख पर शारीरिक रूप से पेश होने को कहा. अग्निहोत्री के वकील ने एक हलफनामे के माध्यम से प्रस्तुत किया था कि उनके मुवक्किल द्वारा ट्वीट हटा दिए गए थे. दूसरी ओर, एमिकस क्यूरी ने सबमिशन का विरोध करते हुए कहा कि ट्वीट्स को सोशल प्लेटफॉर्म ट्विटर ने डिलीट किया था, उनके द्वारा कुछ भी नहीं किया गया है. खंडपीठ ने कहा था, “हम उन्हें उपस्थित रहने के लिए कह रहे हैं क्योंकि वह अवमाननाकर्ता हैं. क्या उन्हें व्यक्तिगत रूप से खेद व्यक्त करने में कोई कठिनाई है? पश्चाताप हमेशा एक हलफनामे के माध्यम से व्यक्त नहीं किया जा सकता है.” (एएनआई इनपुट)

Also Read: Pathaan OTT Release Date: शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें डेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >