VIRAL VIDEO: कैटरीना कैफ के इस सॉन्ग पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने किया कातिलाना डांस, देखें आप भी

VIRAL VIDEO: पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक्ट्रेस को कैटरीना कैफ के सॉन्ग 'दो धारी तलवार' पर कातिलाना डांस करते हुए देखा जा सकता है.

VIRAL VIDEO: सोशल मीडिया पर हर दिन कई वीडियोज वायरल होते हैं. अब पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर का एक वीडियो वायरल हो रहा है. एक्ट्रेस ब्लू लहंगे में बला सी खूबसूरत लग रही हैं. वह अपने दोस्तों संग कैटरीना कैफ के गाने ‘दो धारी तलवार वार’ पर जबरदस्त डांस कर रही हैं. उनके मूव्स देख नेटिजन्स अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”वाह क्या स्टेप्स हैं.. कैटरीना कैफ को टक्कर दिया आपने.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”पाकिस्तान की यह अभिनेत्री बेहतरीन है… आपका डांस भी यकीन मानों लाजवाब है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “जब हनिया फ्रेम में होती है, तो सब कुछ धुंधला हो जाता है.” हनिया आमिर ने उर्दू टेलीविजन और फिल्मों में अपना नाम बनाया है. ‘मेरे हमसफर’ शो से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली. उनकी रैपर बादशाह संग अफेयर की भी खबरें हैं. हालांकि एक्ट्रेस ने अक्सर उन्हें अपना बहुत अच्छा दोस्त ही कहा है.

यह भी पढ़ें- Badshah: हानिया आमिर संग रिलेशनशिप पर बादशाह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हमारा बहुत अच्छा कनेक्शन…

यह भी पढ़ें- दुबई में क्वॉलिटी टाइम स्पेंट कर रहे हैं Badshah-Hania Amir, सोशल मीडिया पर फोटोज हुई वायरल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >