Viral Video : बिहार की एक्ट्रेस नीतू चंद्रा ने अश्लील गानों पर रील्स बनाने वालों पर कंसा तंज, कहा- छोटे-छोटे बच्चे…

Viral VIDEO: एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर नीतू चंद्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह सभी माता-पिता से अश्लील गानों का सही मतलब समझाने की अपील करते हुए नजर आ रही हैं.

Viral VIDEO: बिहार की एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर नीतू चंद्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह डबल मीनिंग और वल्गर गानों की वजह से समाज में फैल रही अश्लीलता पर बात करते हुए नजर आ रही हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं सभी माता-पिता से दिल से अपील करती हूं- कृपया अपने बच्चों को इन अश्लील गानों का सही मतलब समझाएं. आज छोटे-छोटे बच्चे इन पर रील्स बना रहे हैं, बिना जाने कि ये शब्द उनके बचपन और सोच पर क्या असर डाल रहे हैं. वह आगे सवाल करती हैं कि क्या हम चाहते हैं कि वे इस गंदगी में खो जाएं? नहीं! हमें उन्हें अच्छे मूल्यों और सच्ची कला से परिचित कराना होगा.आइए, उन्हें एक सुनहरे भविष्य की ओर ले चलें- जहां मनोरंजन, संस्कार और समझदारी साथ-साथ हों. बदलाव की शुरुआत आज और अभी करें.

अब इस वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आ रही है. कुछ उनके समर्थन में कमेंट कर रहे हैं तो कुछ उनके खिलाफ. एक यूजर ने लिखा, ‘जब अश्लीलता फैल रही थी, तब कहां थीं मैडम? अब जब सरकारी लाइमलाइट मिली, तो आवाज उठाने लगीं! यह अब समाज के लिए महामारी बन चुका है.’, एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इनके कार्य सराहनीय हैं चाहे वह अश्लील गीतों के खिलाफ लड़ाई हो या बिहार की भाषाओं में फिल्मों का निर्माण. यह प्रयास निश्चित रूप से प्रशंसा के योग्य हैं. लेकिन एक बात गौर करने लायक है इन्होंने अपनी मातृभाषा भोजपुरी बताई, मगर मैथिली को तोड़कर अंगिका-बज्जिका का नाम लिया, जबकि भोजपुरी और मगही के लिए ऐसा कुछ नहीं किया. यह एक सोची-समझी रणनीति भी हो सकती है, ताकि हर मंच पर मैथिली को कमजोर किया जाए. मुझे नहीं पता कि यह अनजाने में हुआ या जानबूझकर, लेकिन यह गलत है. अगर इसी तर्ज पर भोजपुरी को भी अलग-अलग भागों में बांटा जाए, तो क्या यह इन्हें स्वीकार्य होगा?

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: ट्रेंड या कॉपी-पेस्ट, साउथ इंडियन फिल्मों के रीमेक्स से बॉलीवुड में क्या हो रहे हैं बड़े बदलाव?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >