Viral Video: कजरारी आंखों वाली मोनालिसा ने अमिताभ बच्चन के इस गाने को दी आवाज, फैंस बोले- बहुत आगे जाओगी

Viral Video: महाकुंभ की कजरारी आंखों और सुंदर मुस्कान वाली मोनालिसा बहुत जल्द अपना बॉलीवुड डेब्यू निर्देशक सनोज मिश्रा की फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ से करने जा रही हैं. इसी बीच उन्होंने अपना एक नया वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है, जिसमें वह अमिताभ बच्चन का पुराना गाना गाते हुए दिखाई दी हैं.

Viral Video: महाकुंभ में माला बेचने वाली मोनालिसा ने कभी नहीं सोचा होगा कि उसकी कजरारी आंखे और सुंदर मुस्कान एक दिन उसकी किस्मत बदल देगी. उसकी खूबसूरती से प्रभावित होकर निर्देशक सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को अपनी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में लीड एक्ट्रेस का ऑफर दिया है, जिसके लिए मोनालिसा मुंबई में एक्टिंग और ग्रूमिंग क्लासेस ले रही हैं. इसी बीच मोनालिसा ने अपने सोशल मीडिया इंस्टग्राम हैंडल पर ‘मेरी गाने वाली वीडियो’ के कैप्शन के साथ एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह साल 1999 की फिल्म ‘हिंदुस्तान की कसम’ में अमिताभ बच्चन का गाना ‘जलवा जलवा’ गाते हुए नजर आ रही हैं. यह वीडियो मोनालिसा का केरल में जूलरी ब्रांड के दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का है, जिसमें वह रेड सूट और मेकअप में काफी खूबसूरत दिख रही हैं. अब यह गाना खूब वायरल हो रहा है और फैंस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘आप से 100 गुणा ज्यादा बहुत ही शानदार और खूबसूरती लड़कियों है भारत में पर मैं यह पूछना चाहता हूं कि मोनालिसा को दुनिया की सबसे खूबसूरती लड़की बोला किसने था.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘तुम बहुत आगे जाओगी सिस्टर.’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘खूब सरस.’

यह भी पढ़े: मोनालिसा ने की इंदौर से बेंगलुरु की पहली हवाई यात्रा, बॉलीवुड डायरेक्टर सनोज मिश्रा के साथ किया सफर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >