Viral Video: ब्रिटिश सिंगर Ed Sheeran ने ‘देवरा’ के चुट्टामल्ले गाने में डाला विदेशी तड़का, फैंस खुश, देखें VIDEO

Viral Video: ब्रिटिश पॉप सिंगर एड शीरन ने बैंगलुरू कॉन्सर्ट में सिंगर शिल्पा राव के साथ जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘देवरा’ का गाना ‘चुट्टामल्ले’ गाया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Viral Video: ब्रिटिश पॉप सिंगर एड शीरन ने भारत के मैथमैटिक्स टूर के दौरान अपने बैंगलुरू कॉन्सर्ट में शिल्पा राव के साथ जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘देवरा’ का गाना ‘चुट्टामल्ले’ गाया. उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लगातार फैंस की प्रतिक्रिया बटोर रहा है. प्रशंशक उन्हें तेलुगु में गाता हुआ सुन हैरान हैं. कुछ यूजर्स ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘इन्हें कोई आधार कार्ड दो.’ कुछ ने लिखा, ‘ये टैलेंटेड यार.’ मालूम हो कि पॉप गायक ने अपने भारत दौरे की शुरुआत पुणे शहर से 30 जनवरी 2025 को की थी. इसके बाद वह 12 फरवरी को शिलांग और 15 फरवरी को दिल्ली में अपने कॉन्सर्ट से भारत दौरा का समापन करेंगे.

यह भी पढ़े: Allu Arjun: पुष्पा भाउ ने हिंदी सिनेमा पर दिया बड़ा बयान, बोले- मैं बॉलीवुड शब्द का फैन नहीं…, VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >