Viral Video: 'बिग बॉस के बाद उसके घर गई...उसने गेट नहीं खोला', दिग्विजय राठी की एक्स गर्लफ्रेंड उन्नति तोमर का आरोप

Viral Video: 'बिग बॉस 18' में नजर आ चुके दिग्विजय राठी की एक्स गर्लफ्रेंड उन्नति तोमर का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह दिग्विजय पर कई आरोप लगाते हुए नजर आई हैं.

Viral Video: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ में नजर आ चुके दिग्विजय राठी की एक्स गर्लफ्रेंड उन्नति तोमर पिछले दिनों इंस्टाग्राम पर लाइव आई थीं. इस बीच उन्होंने दिग्विजय संग रिलेशनशिप के दौरान धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा, ’10 अक्टूबर को मैंने उससे ब्रेकअप कर लिया. तीन दिनों तक वह कुछ लोगों के साथ रहा, बकवास करता रहा. मुझे ठीक नहीं लग रहा था. फिर 15 अक्टूबर को उसने मुझसे कहा, ‘चलो ट्रिप पर चलते हैं’ और मैंने सोचा, ‘वह क्या बकवास कर रहा है?’ बिग बॉस के बाद जब वह बाहर आया, तो मैंने उसे कई बार फोन किया और उसके घर भी गई, लेकिन उसने गेट नहीं खोला.’ उन्नति ने लाइव में यह भी दावा करते हुए कहा, ‘वह (दिग्विजय) कई महिलाओं के साथ सो चुका है और अब वह यह दावा कर रहा है कि मैंने ही उसे धोखा दिया है. ईमानदारी से कहूं तो मैं बस यही चाहती हूं कि मैंने ही ऐसा किया हो.’ अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Prabhat Khabar Premium Story: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले? दर्शकों के ना जुड़ पाने का यहां जानें कारण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >