Viral Video: वैंलेंटाइन डे पर जमकर नाची महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा, लाल लहंगे में लगाए जबरदस्त ठुमके

Viral Video: वायरल गर्ल मोनालिसा का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में मोनालिसा स्टेज पर डांस करते दिख रही है.

Viral Video: महाकुंभ 2025 में माला बेचने वाली मोनालिसा अब सोशल मीडिया पर बेहद पॉपुलर हो गई हैं. उनकी तसवीरें और वीडियोज इस समय इंटरनेट पर छाए हुए है. मोनालिसा की सादगी और खूबसूरत आंखों की तारीफ हो कोई कर रहा है. उनका एक लेटेस्ट वीडियो फिल्मीज्ञान ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वह एक ज्वेलरी फंक्शन में भाग लेने के लिए केरल पहुंची, जहां उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई. उन्होंने फैंस को वैंलेंटाइन डे विश भी किया. रेड लहंगे में वह काफी खूबसूरत लग रही. स्टेज पर उनके साथ बिजनेसमैन बॉबी चेम्मनूर भी दिखे. दोनों स्टेज पर जमकर डांस करते दिखे. वीडियो वायरल हो रहा है और इसपर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, आप बहुत खूबसूरत है. एक यूजर ने लिखा, किस्मत ने कहां तक मोनालिसा को पहुंचा दिया. गौरतलब है कि वायरल होने के बाद मोनालिसा को कई म्यूजिक वीडियो और मॉडलिंग एजेंसियों के ऑफर आने लगे हैं. उन्हें एक फिल्म का भी ऑफर मिल चुका है, जिसका नाम फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर है. इसके डायरेक्टर सनोज मिश्रा है.

यह भी पढ़ें- Viral Girl Monalisa: वायरल गर्ल मोनालिसा का क्या है रिलेशनशिप स्टेटस? जानें उन्हें कभी प्यार हुआ है या नहीं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >