VIRAL VIDEO: अर्चना गौतम का हुआ ब्रेकअप, फूट-फूटकर रोई, फराह खान बोली- उसे नर्क…

VIRAL VIDEO: अर्चना गौतम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें एक्ट्रेस को फूट फूटकर रोते हुए देखा जा सकता है. वह कहती है कि उनका ब्रेकअप हो गया.

VIRAL VIDEO: बिग बॉस क्वीन और टीवी अभिनेत्री अर्चना गौतम इन-दिनों रियलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का हिस्सा हैं. यहां वह अपनी कुकिंग स्कील्स से दर्शकों को खूब इम्प्रेस कर रही है. अब हाल ही के एक एपिसोड में उन्हें फूट फूटकर रोते हुए देखा गया. जब होस्ट फराह खान ने पूछा कि वह क्यों रो रही है, तो उन्होंने कहा कि उनका ब्रेकअप हो गया है. तब फराह ने सलाह दी, ”अर्चना, अगर आपका बॉयफ्रेंड आपको समझ नहीं रहा है कि आप काम कर रही हैं दिन रात, तो उसे नरक में जाना चाहिए.” अर्चना ने आगे कहा, “मैम गलतफहमी हो गई है, मैं समझ नहीं पा रही हूं.” इसके बाद फराह ने जवाब दिया, “ये जो तू आज कर रही है ना, मैं बहुत पहले चीजों से गुजर चुकी हूं. अगर मैंने ऐसा सोचा होता कि बॉयफ्रेंड को महत्व दो, करियर को नहीं, तो मैं आज यहां खड़ी नहीं होती.” इस बीच, रणवीर बराड़ ने कहा, “जो होना है वह होगा. इसलिए कभी भी सुख में ज्यादा खुश या दुख में ज्यादा दुखी न हों.” सेलिब्रिटी मास्टरशेफ सीजन 9 में गौरव खन्ना, तेजस्वी प्रकाश, राजीव अदतिया, उषा नादकर्णी, अर्चना गौतम, निक्की तम्बोली और फैसल शेख उर्फ ​​मिस्टर फैसू जैसे सितारों से सजी लाइनअप है. अब तक शो से अभिजीत सावंत, चंदन प्रभाकर और आयशा जुल्का बाहर हो चुके हैं. इस बीच, दीपिका कक्कड़ स्वास्थ्य कारणों से कुकिंग रियलिटी शो से बाहर हो गई हैं.

यह भी पढ़ें- Fact Check: तेजस्वी प्रकाश बनी सेलिब्रिटी मास्टरशेफ की विनर? प्राइज और 25 लाख के चेक के साथ तसवीर वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >