Viral Girl Monalisa को गिफ्ट में मिला कार और बंगला, वायरल गर्ल की बहन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हमें बस…

Viral Girl Monalisa: वायरल गर्ल मोनालिसा की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है. फैंस उनके बारे में छोटी से छोटी अपडेट जानना चाहते हैं. अब रूमर्स है कि उन्हें गाड़ी और बंगला मिला है. मोनालिसा की बहन ने सच्चाई से पर्दा उठाया है.

Viral Girl Monalisa: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा इन-दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं. उनकी खूबसूरती और ग्लैमरस अदाओं के फैंस दीवाने है. उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए भीड़ लगी रहती है. हालांकि फिलहाल मोनालिसा अपने पढ़ाई पर फोकस कर रही हैं और अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के लिए एक्टिंग की क्लास ले रही है. इसी बीच सोशल मीडिया पर खबरें चल रही है कि उन्हें बंगला और गाड़ी मिला है. वायरल गर्ल की बहन ने अब पूरी सच्चाई बताई है.

क्या मोनालिसा को मिल गया कार और नया घर

मोनालिसा के बड़े पापा की बेटी इशिका ने एक यूट्यूब चैनल से बात की है और अपनी बहन के बारे में फैल रहे रूमर्स को लेकर चुप्पी तोड़ी. इशिका ने कहा, ”मोनालिसा को अभी तक कुछ नहीं मिला है, ये सबकुछ फेक है. लोग उसकी छवि खराब करने के लिए कार और बंगले की बात फैला रहे हैं.” उन्होंने आगे कहा, जब वह केरल गई थी, तो वहां बस 2 लाख रुपये मिले थे. इशिका ने आगे कहा कि मोनालिसा अपनी आने वाली फिल्म के लिए जमकर प्रैक्टिस कर रही हैं.

द डायरी ऑफ मणिपुर में नजर आएंगी मोनालिसा

मोनालिसा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में नजर आएंगी और वह इसके लिए वह जोर शोर से तैयारियां कर रही हैं. इंस्टाग्राम पर भी उनके कई वीडियोज है, जिसमें वह वर्णमाला सीखती दिखाई दे रही है. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सनोज मिश्रा ने मोनालिसा के किरदार के बारे में बात की और कहा, ”मेरी फिल्म में एक गरीब लड़की का किरदार है, जो मैंने मोनालिसा को दिया है. लड़की ने जैसी जिंदगी देखी है, कैरेक्टर भी वैसा ही है, इसलिए ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है. अगर हम उसे बुनियादी चीजें सिखाएं तो वह आसानी से फिल्म में मुख्य किरदार की भूमिका निभा सकती है.”

यह भी पढ़ें- Monalisa Viral Video : मोनालिसा का न्यू लुक? वीडियो के पीछे की सच्चाई जानकर रह जाएंगे दंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >