Vikas Sethi का इन 2 अनुपमा स्टार्स से था कनेक्शन, एक तो है दर्शकों की फेवरेट

टीवी एक्टर विकास सेठी की मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हो गई. उन्होंने कई लोकप्रिय शो जैसे कि ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘कसौटी जिंदगी की’ में काम किया था.

टीवी एक्टर विकास सेठी की मौत की खबर से फैंस और पूरी इंडस्ट्री शॉक्ड में है. उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ और वो सिर्फ 48 साल के थे. उनकी फैमिली में पत्नी और दो जुड़वां बेटे है. विकास की मौत से मानसी श्रीवास्तव, करिश्मा तन्ना, हितेन तेजवानी सहित कई स्टार्स उनके निधन की खबर सुनकर सदमे में है. फैंस उनके रील्स और पोस्ट देखकर भावुक हो रहे हैं. वहीं, उनके चाहने वाले ये नहीं जानते होंगे कि विकास का अनुपमा सीरियल की रूपाली गांगुली से कनेक्शन था.

विकास सेठी और रूपाली गांगुली का क्या कनेक्शन था ?

विकास सेठी और रूपाली ने डांस रियलिटी शो जरा नचके दिखा में भाग लिया था. ये शो साल 2018 में आया था. शो के ग्रैंड फिनाले में दोनों ने सालसा डांस किया था. उनके डांस की तारीफ हर किसी ने किया था. बता दें कि शो को चंकी पांडे और मलाइका अरोड़ा ने जज किया था. जबकि करण सिंह ग्रोवर और श्वेता गुलाटी ने इसे होस्ट किया था.

विकास सेठी और रूपाली की तसवीर क्यों हो रही वायरल

विकास सेठी की मौत के बाद एक्टर और रूपाली की एक तसवीर वायरल हो रही, जो शो जरा नचके दिखा का है. फोटो में रुपाली गोल्डन शॉर्ट ड्रेस में काफी स्टनिंग लग रही है. जबकि विकास काले रंग की शर्ट और पैंट आकर्षक लग रहे थे.

अनुपमा फेम जसवीर कौर ने विकास सेठी को लेकर क्या कहा

जसवीर कौर, अनुपमा में देविका का रोल प्ले करती है. उन्होंने ईटाइम्स से बातचीत में विकास की मौत को लेकर कहा, ”बहुत शॉकिंग था कि अब वो नहीं है. इंडस्ट्री से जुड़े हमारे सभी दोस्त इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं. मैं उनकी वाइफ और छोटे बच्चों के प्रति संवेदना वयक्त करती हूं.” बता दें कि दोनों ने साथ में स्ट्रीट पाली हिल शो में काम किया था.

Also Read- Kasautii Zindagi Kay फेम इस एक्टर का हुआ निधन, मौत के बाद एक्टर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल

Also Read- Anupama Twist: वनराज की फोटो पर माला चढ़ाएगा तोशू, बा जड़ेगी थप्पड़, होगा हाई वोल्टेज ड्रामा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >