VIDEO: श्रीलीला के इशारों पर नाचे क्रिकेटर डेविड वार्नर! वीडियो देख फैंस बोले- ये किस लाइन में आ गए आप

VIDEO: श्रीलीला की अपकमिंग फिल्म ‘रॉबिनहुड’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस ऑस्ट्रेलिया के भूतपूर्व बल्लेबाज डेविड वार्नर के साथ डांस करते हुए नजर आ रही हैं.

VIDEO: तेलुगु की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रॉबिनहुड’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में बीते दिन पॉपुलर एक्ट्रेस श्रीलीला पहुंची, जो फिल्म में लीड रोल निभा रही हैं. उनके साथ यहां एक ऐसी शख्सियत भी मौजूद थी, जिसके बारे में शायद ही लोगों ने सोचा होगा. यह ऑस्ट्रेलिया के भूतपूर्व बल्लेबाज डेविड वार्नर हैं, जिनका नाम अब फिल्म से जुड़ चूका है. इसकी झलक हमे फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में देखने को भी मिली, जिसमें डेविड, श्रीलीला के साथ ‘पुष्पा 2’ के चर्चित गाने ‘Kissik’ पर लटके-झटके मारते नजर आ रहे हैं. अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

फैंस इस वायरल वीडियो को देखकर फिल्म के लिए और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘ये किस लाइन में आ गए आप.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘डेविड पुष्पराज वार्नर’. एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘इन्हें कोई आधार कार्ड दो’.

यह भी पढ़े: VIDEO: IPL में राष्ट्रगान से पहले शाहरुख खान ने ये क्या कर डाला! अब खूब वायरल हो रहा वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >