VIDEO: सलमान-अल्लू अर्जुन नहीं, मुंह छिपाते डेट पर अपने रियल लाइफ 'सिकंदर' के साथ निकलीं रश्मिका मंदाना

VIDEO: 'सिकंदर' की रिलीज के बाद एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवराकोंडा के साथ डेट पर निकलीं. अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और फैंस इसपर काफी प्यार लुटा रहे हैं.

VIDEO: सलमान खान और रश्मिका मंदाना की मोस्ट अवेटेड ‘सिकंदर’ सिनेमाघरों में 30 मार्च को दस्तक दे चुकी है. इस बीच अपनी बिजी शेड्यूल से टाइम निकालकर फाइनली पुष्पा 2 एक्ट्रेस अपने रियल लाइफ ‘सिकंदर’ के साथ डेट पर निकलीं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवराकोंडा के साथ एक ही रेस्टॉरेंट के बाहर स्पॉट हुईं. हालांकि, दोनों ने एक साथ एंट्री नहीं ली थी. इस वीडियो में दोनों ब्लैक मास्क में नजर आ रहे हैं.

अब यह वीडियो सामने आने के बाद जमकर यूजर्स की प्रतिक्रिया बटोर रहा है. एक यूजर ने लिखा, ‘प्यारे कपल’. दूसरे यूजर ने लिखा, ‘कब शादी करेंगे ये दोनों?’ ऐसे ही अन्य यूजर्स ने भी इस वीडियो पर प्यार लुटाया है.

यह भी पढ़े: VIDEO: ‘अल्लाह की लानत है…’, उर्फी जावेद ने एयरपोर्ट पर छुपाया मुंह, वायरल हुआ वीडियो तो बिदके फैंस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >