VIDEO: 'चमचों के बल पर कूद रही है', पवन सिंह की पत्नी ज्योति की वीडियो देख फूटा लोगों का गुस्सा

VIDEO: भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह जन संकल्प यात्रा के दौरान पावर स्टार की तस्वीर लेकर घूम रही हैं. इसे देखकर पवन सिंह के फैंस ने ज्योति सिंह की क्लास लगा दी है.

VIDEO: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ज्योति काराकाट में जन संकल्प यात्रा करते हुए नजर आ रही हैं और उनके पीछे एक आदमी पवन सिंह का एक स्केच लिए चल रहा है. इससे पहले भी ज्योति की एक वीडियो सामने आई थी, जिसमें वह पवन सिंह की तस्वीर लेकर कुंभ स्नान करते हुए दिखाई दे रहीं थी. हालांकि, बार-बार उनके हाथ में पवन सिंह की तस्वीर देख लोगों का गुस्सा फुट पड़ा है. वह इसे राजनीती करने और चुआव जीतने की एक तरकीब बता रहे हैं.

वायरल वीडियो में ज्योति सिंह सिर पर लाल छुरी ओढ़े हुए चल रही हैं और उनके पीछे उनके समर्थक दिखाई पड़ रहे हैं. अब इस वीडियो पर लगातार यूजर्स की प्रतिक्रिया आ रही है. एक ने लिखा, ‘जनता सब जानती है, चमचों के बल पर कूद रही है.’ दूसरे ने लिखा, ‘कोई भी पति नहीं चाहेगा की उसकी पत्नी गांव गांव घूमे और बिना पूछे? ये केवल अपनी ही मर्जी की रहना चाहती है.’

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: ट्रेंड या कॉपी-पेस्ट, साउथ इंडियन फिल्मों के रीमेक्स से बॉलीवुड में क्या हो रहे हैं बड़े बदलाव?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >