VIDEO: तलाक होते ही हार्दिक पांड्या ने युजवेंद्र और महवश के रिश्ते पर लगाई मुहर? कहा- महा ने उसके जीवन में…

VIDEO: हार्दिक पांड्या ने युजवेंद्र और महवश का रिश्ता कंफर्म कर दिया है.

VIDEO: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक के बाद सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आरजे महवश और युजवेंद्र की डेटिंग रूमर्स तेज हो गई है. दोनों एक साथ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में भी साथ स्पॉट हुए थे. इस बीच उनके टीममेट हार्दिक पांड्या का AI से जेनरेट एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हार्दिक उनके रिश्ते को कंफर्म करते नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो में हार्दिक कह रहे हैं, ‘मैंने उसे संघर्ष करते देखा, जो मैंने भी किया. मेरे लिए उस समय बहुत जरूरी था कि मैं किसी ऐसे एक इंसान के पास जाउं जो मुझे समझे. लेकिन अब उसे फिर से मुस्कुराते हुए देखना अच्छा लगता है. महा ने उसके जीवन में सकारात्मकता लाई है. वह खुश रहने का हकदार है. बहुत संतुष्ट और खुश रहें. और अगर महा उसकी वजह है, तो मैं अपने भाई के लिए खुश हूं. बस मैं हमेशा जिंदगी में पॉजिटिव रहना चाहता हूं.’

अब इस वायरल वीडियो पर फैंस की प्रतिक्रिया सामने आ रही है. एक यूजर ने लिखा, ‘भाई क्या भयंकर एडिट है.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘AI बहुत खतरनाक है.’ यूजर्स ऐसे ही कई कमेंट कर रहे हैं.

यह भी पढ़े: स्टेज पर फूट-फूटकर रोने लगी ये बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर, बोली- मैंने लाइफ में कभी किसी को… VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >