Katrina-Vicky Wedding: विक्की कौशल के पिता ने बेटे के शादी को लेकर कही ये बात, यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी हो चुकी है. दोनों की फैमिली शादी के बाद मुबंई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए. इस दौरान विक्की के पिता श्याम कौशल ने बेटे को लेकर कुछ ऐसी बात कह दी, जो जमकर वायरल हो रहा है.

Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) आधिकारिक तौर पर अब मिसेज कौशल बन चुके हैं. बीते 9 दिसम्बर को राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंसेज फोर्ट में दोनों ने शाही अंदाज में सात फेरे लिए. कैट और विक्की ने अपनी शादी की फोटोज फैंस के साथ शेयर किया और इस नए रिश्ते के लिए लोगों से आशीर्वाद मांगा. कैट इस दौरान सुर्ख लाल जोड़े में नजर आ रही थी. वहीं विक्की कौशल भी क्रीम कलर की शेरवानी में काफी अच्छे लग रहे हैं.

कैटरीना कैफ औस विक्की कौशल की शादी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. दोनों चाहते थे कि मीडिया में कुछ भी लीक न हो, लेकिन ऐसा नहीं हुआई. उनके कई फोटोज वायरल हो गई. जिसके तुरंत बाद कैट ने भी अपनी शादी की फोटोज शेयर की. जिसके बाद आज जयपुर एयरपोर्ट पर भी कैट और विक्की को स्पॉट किया गया. अब उनकी फैमिली शादी के बाद मुबंई एयरपोर्ट पर देखी गईं.

https://www.instagram.com/p/CXS4iYkq0Y5/
विक्की कौशल के पिता बोले सिर्फ दो शब्द

मुबंई एयरपोर्ट पर कैटरीना कैफ की मां और उनकी बहनों को स्पॉट किया गया. यही नहीं थोड़े देर बाद विक्की कौशल के पिता भी एयरपोर्ट पर जब स्पॉट हुए. जिसके बाद पैपराजी ने उनसे शादी को लेकर बात करने की कोशिश की. जिसके बाद विक्की के पिता ने कहा कि भगवान की दया से…जिसके बाद पैप ने कहा ब्लेसिंग हमेशा है सर.

Also Read: Vicky Katrina Honeymoon: विक्की कौशल कैटरीना कैफ हनीमून के लिए मालदीव होंगे रवाना, हेलिकॉप्टर से फोटोज वायरल
https://www.instagram.com/p/CXS_g2GKGum/
मुंबई में दे सकते हैं रिसेप्शन

आपको बता दें कि बैटरीना कैफ और विक्की कौशल राजस्थान में शादी करने के बाद अब मुबंई में ग्रैंड रिसेप्शन देने की तैयारी में हैं. हालांकि अभी खबर यह भी आ रही है कि दोनों हनीमून के लिए मालदीव जाएंगे.

संगीत के लिए 5 टायर का केक

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की संगीत में जो केक आया था, उसकी कीमत भी सामने आ गई है. पिंकविला ने अपने एक सूत्र के हवाले से बताया इस 5 टायर केक की कीमत 4.5 लाख है. इसे दिल्ली की मायरा झुनझुनवाला ने कस्टमाइज्ड ने किया था. कपल की शादी में हर कुछ शाही था, जो जाहिर है केक भी खास ही होगा.

Also Read: Katrina Kaif की इंगेजमेंट रिंग ने सबको किया अट्रैक्ट, हीरे-नीलम से जड़ी है अंगूठी, मंगलसूत्र भी है काफी स्पेशल

Posted By Ashish Lata

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >