विक्की कौशल और अभिषेक बच्चन है एक दूसरे की पक्की ‘बहन’, यकीन नहीं होता तो देखें ये VIDEO

मोनिका, ओ माय डार्लिंग आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है. बीते दिनों फिल्म की स्क्रिनिंग रखी गई थी. जिसमें कई सेलेब्स पहुंचे थे. यहां सिकंदर खेर ने अभिषेक बच्चन और विक्की कौशल का मजाक उड़ाया.

वासन बाला द्वारा निर्देशित नियो नोयर कॉमेडी थ्रिलर, मोनिका, ओ माय डार्लिंग (Monica O My Darling) आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है. फिल्म में राजकुमार राव, हुमा कुरैशी, राधिका आप्टे, सिकंदर खेर और आकांक्षा रंजन कपूर हैं. बीते दिनों मुबंई में इसकी स्क्रिनिंग रखी गई थी. जिसमें अभिषेक बच्चन, विक्की कौशल, अर्जुन कपूर जैसे कई स्टार्स स्पॉट किए गए.

सिकंदर ने अभिषेक और विक्की का उड़ाया मजाक

स्क्रीनिंग का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में सिकंगर खेर अभिषेक और विक्की का स्वागत करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वह उनका हाथ पकड़ कर एक जगह ले जा रहे है. वहीं पैपराजी को देखते हुए उन्होंने कहा, “मेरी दोनो बहनें आई हैं.” ‘बहन’ कहे जाने पर विक्की हंस पड़े. वहीं अभिषेक ने कहा, हां सच बात है. इस कार्यक्रम में सिकंदर के साथ अनुपम खेर और किरण खेर भी शामिल हुए. अनुपम जहां ब्लैक कैजुअल में थे, वहीं किरण ब्लैक एंड व्हाइट चेक टॉप और ब्लैक पैंट में थीं. तीनों के परिवार ने एक साथ पपराजी के लिए पोज दिए. स्क्रीनिंग में शामिल होने वालों में सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल, अर्जुन कपूर, वाणी कपूर, विजय वर्मा, साकिब सलीम और शहनाज गिल शामिल थे.

Also Read: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर नन्ही प्रिसेंस के लिए हुए सख्त, बेटी से मिलने की किसी को नहीं मिलेगी इजाजत
ये है फिल्म की कहानी

मोनिका, ओ माय डार्लिंग एक रोबोटिक्स विशेषज्ञ जयंत अर्खेडकर (राजकुमार राव) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने अजीब सहयोगियों की मदद से सही हत्या को प्रभावित करने की कोशिश करता है. ट्रेलर लॉन्च के समय फिल्म के बारे में बात करते हुए, वासन बाला ने कहा, “मैं दर्शकों के लिए मोनिका ओ माय डार्लिंग की दुनिया में एक झलक पाने और इस डार्क ह्यूमर क्राइम मिस्ट्री का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं…मैं इसके लिए और इंतजार नहीं कर सकता. दर्शकों को यह देखने के लिए कि कलाकारों ने क्या शानदार काम किया है, और माचिस शॉट्स के साथ सहयोग करना एक शानदार सवारी रही है, जो बिल्कुल शानदार रहे हैं और मैं हमेशा नेटफ्लिक्स के साथ काम करने और ग्राउंड-ब्रेकिंग, द्वि-योग्य सामग्री बनाने के लिए तत्पर हूं.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >