Vettaiyan: 'रजनीकांत और अमिताभ को एक्टिंग नहीं आती', इस साउथ एक्टर ने दिया चौंकाने वाला बयान

Vettaiyan: मलयालम एक्टर एलेन्सियर ले लोपेज ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रजनीकांत और अमिताभ बच्चन के साथ 'वेट्टैयन' फिल्म में अपने काम करने के अनुभव को साझा किया है.

Vettaiyan: रजनीकांत की साल 2024 आई फिल्म ‘वेट्टैयन’ पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन अहम रोल में हैं. इनके अलावा मलयालम एक्टर एलेन्सियर ले लोपेज ने भी एक छोटा सा किरदार निभाया है. अब हाल ही में एक इंटरव्यू में एलेन्सियर ने अमिताभ और रजनीकांत जैसे दिग्गज सुपरस्टार्स के साथ काम करने के अपने अनुभव पर बात की है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

अमिताभ और रजनीकांत के बारे में क्या बोले एलेन्सियर?

एलेन्सियर ने इंटरव्यू में बातचीत के दौरान कहा, ‘मुझे मुंबई की फ्लाइट के लिए टिकट दी गई और उन्होंने (फिल्म की टीम) मुझे पांच सितारा होटल में रुकने का मौका दिया.’ मुझे एक शॉट में वहां जज के तौर बैठना था, मेरे सामने एक तरफ अमिताभ बच्चन और रजनीकांत थे. एलेन्सियर ने आगे रजनीकांत के जबरदस्त एक्शन पर बात करते हुए कहा, ‘अपनी कॉलेज के दिनों में मैंने रजनी सर को हेलीकॉप्टर के घूमते ब्लेड्स को अपने दांतों से रोकते देखा, इसलिए मैं देखना चाहता था कि वह कैमरे के सामने कैसी एक्टिंग करते हैं? ‘वेट्टैयन’ के सेट पर एक शॉट के दौरान मैंने उनकी अदाकारी करने के तरीके को देखा. उनकी बॉडी लैंग्वेज देखी और उन्हें कोर्टरूम से बाहर आते देखा. इस शॉट में अमिताभ बच्चन को शेर की तरह दहाड़ते हुए आना था और इसके बाद मुझे चौंकने की एक्टिंग करनी थी.’

‘एक्टिंग के मामले में मात नहीं…’

एलेन्सियर ने इंटरव्यू में आगे कहा, ‘इस सीन के बाद मुझे एहसास हुआ कि हम उनको एक्टिंग के मामले में मात नहीं दे सकते, क्योंकि हम उतनी बेहतरीन एक्टिंग नहीं जानते हैं. ना ही हमारे पास इतनी काबिलियत है. मुझे एहसास हुआ कि हम सिर्फ दिलीश पोथन, शरण वेणुगोपाल और राजीव जैसी फिल्मों में अदाकारी कर सकते हैं.’

यह भी पढ़े: Allu Arjun: पुष्पा भाउ ने हिंदी सिनेमा पर दिया बड़ा बयान, बोले- मैं बॉलीवुड शब्द का फैन नहीं…, VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >