Vettaiyan Box Office Collection: रजनीकांत की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, यहां जानें अब तक का कलेक्शन

Vettaiyan Box Office Collection: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म वेट्टैयन ने रिलीज के 4 दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. हालांकि अब ये मूवी स्ट्रगल कर रहा है. आइये जानते है इसने अब तक कितने करोड़ की कमाई की.

Vettaiyan Box Office Collection: रजनीकांत की तमिल फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की, लेकिन पहले वीकडेज में बड़ी गिरावट देखने को मिली और अब फिल्म को पहले की तरह बॉक्स ऑफिस नंबर भी नहीं मिल पा रहे हैं. एक्शन क्राइम ड्रामा 10 अक्टूबर को तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. टीजे ज्ञानवेल की ओर से निर्देशित इस फिल्म में रजनीकांत, अमिताभ बच्चन, दशहरा विजयन, मंजू वारियर, फहद फासिल, रितिका सिंह और राणा दग्गुबाती जैसे प्रतिभाशाली कलाकार मौजूद है. अमिताभ बच्चन स्टारर 4 दिन के अंदर 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई. चूंकि फिल्म कमाई के लिए संघर्ष कर रही है, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि इसे 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में कितना समय लगेगा.

वेट्टैयन ने अब तक कमाए कितने करोड़

सैकनिलक के अनुसार, रजनीकांत की फिल्म ने छठे दिन 4.25 करोड़ रुपये कमाए. वेट्टैयन का टोटल कलेक्शन 114.60 करोड़ रुपये है. मंगलवार को सिनेमाघरों में तमिल फिल्म की ऑक्यूपेंसी 18.34 फीसदी, तेलुगु की ऑक्यूपेंसी 16.04 फीसदी और हिंदी की ऑक्यूपेंसी 8.97 फीसदी रही. रिपोर्ट के अनुसार, वेट्टैयन का दुनिया भर में इसका कलेक्शन 196.5 करोड़ है. फिल्म का निर्देशन टीजे ग्नानवेल की ओर से किया गया था और सुबास्करन अल्लिराजाह की ओर से निर्मित है. इसे 160 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट में बनाया गया था.

वेट्टैयन फिल्म की क्या है कहानी

कहानी नशीली दवाओं के व्यापार पर केंद्रित है, जिसे एक सरकारी स्कूल शिक्षक ने खोजा है. पुलिस को सूचित करने के बाद, मामला एक ईमानदार अधिकारी को दिया गया, जो मामलों को सुलझाने के अपने अपरंपरागत तरीकों के लिए जाना जाता है. अपनी जांच के दौरान, उसे अपराध जगत के बारे में कई छुपी सच्चाइयों का पता चलता है. फहद फासिल, राणा दग्गुबाती, मंजू वारियर, रितिका सिंह, दुशारा विजयन, रोहिणी, राव रमेश, अभिरामी और रमेश थिलक भी वेट्टैयन में एक्टिंग किया है.

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है वेट्टैयन

वेट्टैयन अपनी सफल थियेटर रिलीज के बाद प्राइम वीडियो पर रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म के डिजिटल राइट्स ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो को 90 करोड़ रुपये की भारी रकम के साथ बेचे गए हैं. वेट्टैयन, 10 अक्टूबर, 2024 को रिलीज हुई थी. इसकी टक्कर राजकुमार राव-तृप्ति डिमरी की कॉमेडी-ड्रामा विक्की विद्या का वो वाला वीडियो और आलिया भट्ट की एक्शन-थ्रिलर जिगरा के साथ हुआ.

Also Read:Vettaiyan Movie Review: सिंघम से 4 लेवल उपर, साइको किलर की कहानी जो कर देगी आपको सरप्राइज 

Also Read:Vettaiyan Box Office Collection Day 4: रजनीकांत की नई फिल्म ने दी इंडियन 2 और रायन को टक्कर, बनी 2024 की दूसरी सबसे बड़ी कॉलीवुड फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >