Vettaiyan Box Office Collection Day 2: रजनीकांत की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, जानें 2 दिनों का कलेक्शन

Vettaiyan Box Office Collection Day 2: रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की फिल्म वेट्टैयन बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म ने जहां ओपनिंग डे पर 31 करोड़ की कमाई की. आइये जानते हैं दूसरे दिन इसने कितना कमाया.

Vettaiyan Box Office Collection Day 2: रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की फिल्म वेट्टैयन 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म ने ओपनिंग डे पर धुआंधार कमाई की. इसे घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली और पहले दिन लगभग 31 करोड़ रुपये कमाए. क्रिटिक्स से लेकर ऑडियंस तक ने थलाइवा की मूवी पर जमकर प्यार बरसाया और अच्छे रिव्यू दिए. आइये जानते हैं इसने दूसरे दिन कितने करोड़ की कमाई की.

क्या GOAT का रिकॉर्ड तोड़ पाई वेट्टैयन

रजनीकांत और फहद फासिल की फिल्म ने दो दिनों के भीतर 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. टीजे ग्नानवेल की ओर से निर्देशित, ‘वेट्टैयन’ ने प्रभावशाली शुरुआत की, 10 अक्टूबर को अपने ओपनिंग डे पर 30 करोड़ से अधिक की कमाई की. यह रिलीज 2024 में किसी तमिल फिल्म के लिए दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग है, हालांकि यह थलपति विजय की द गोट से कम रही. “द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम” ने लगभग 44 करोड़ कमाए थे.

वेट्टैयन ने 2 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कमाए कितने करोड़

Sacnilk के मुताबिक रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन 31 करोड़ की कमाई की थी. वहीं दूसरे दिन इसने 23.8 का कलेक्शन किया. जिसमें तामिल में 21.35 करोड़ शामिल है. 2 दिनों में मूवी ने 55.5 करोड़ का बिजनेस किया. दशहरे की छुट्टियों और वीकेंड में ‘वेट्टैयन’ के बॉक्स ऑफिस नंबर में बढ़ोतरी देखी जा सकती है. लाइका प्रोडक्शंस की ओर से निर्मित इस फिल्म में राणा दग्गुबाती, मंजू वारियर, दुशारा विजयन और रितिका सिंह भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

वेट्टैयन की क्या है कहानी

कथित तौर पर, वेट्टैयन का बजट 300 करोड़ होने का अनुमान है. फिल्म कन्याकुमारी के एक सरकारी स्कूल शिक्षक शरण्या (दशारा विजयन) पर आधारित है, जो अपने स्कूल के पास नशीली दवाओं के व्यापार का पता लगाती है. जांच का नेतृत्व कन्याकुमारी एसपी अथियान (रजनीकांत) कर रहे हैं.

Also Read: Vettaiyan Movie Review: सिंघम से 4 लेवल उपर, साइको किलर की कहानी जो कर देगी आपको सरप्राइज

Also Read: Vettaiyan Movie Review: रजनीकांत की फिल्म का पहला रिव्यू आया सामने, टिकट बुक करने से पहले जानें कैसी है फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >