Veer Zaara: फिल्म के 20 साल पूरे होने पर प्रीति जिंटा ने शेयर किया इमोशनल नोट, फैंस ने जमकर लुटाया प्यार

वीर-जारा के 20 साल बाद प्रीति जिंटा ने को-स्टार्स, टीम और फैंस को थैंक्स कहा और फिल्म की यादें ताजा कीं.

Veer Zaara: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने अपनी सुपरहिट फिल्म वीर-जारा के 20 साल पूरे होने पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. प्रीति ने बताया कि इस फिल्म ने उन्हें सच्चा और बिना किसी शर्त वाला प्यार सिखाया, जो हमेशा दिल में बसा रहता है. उन्होंने कहा कि वीर-जारा जैसी खूबसूरत लव स्टोरी का हिस्सा बनना उनके लिए एक खास एहसास था.

Veer zaara

फैंस का प्यार और रिएक्शन

प्रीति की पोस्ट पर फैंस ने ढेरों प्यार भरे कमेंट्स किए. एक फैन ने लिखा, वीर-जारा के गाने दिल को छू जाते हैं. ‘तेरे लिए,’ ‘मैं यहां हूं’ जैसे गाने सुनकर आज भी दिल खुश हो जाता है. एक और फैन ने लिखा, “क्या फिल्म थी ‘वीर-जारा’ प्यार और त्याग का एकदम सही उदाहरण है. प्रीति का रोल और उनका एक्टिंग अंदाज हमेशा हमारे दिलों में रहेगा.

स्पेशल को-स्टार्स और क्रू को कहा थैंक्स

प्रीति ने फिल्म के बाकी को-स्टार्स और टीम को भी थैंक्स कहा. इस फिल्म में शाहरुख खान ने भारतीय एयरफोर्स ऑफिसर का रोल किया था और प्रीति ने एक पाकिस्तानी लड़की का किरदार निभाया था. दोनों की लव स्टोरी ने लाखों लोगों के दिलों में खास जगह बनाई. फिल्म में रानी मुखर्जी, मनोज बाजपेयी, अनुपम खेर, अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी ने भी यादगार रोल किए.

फिल्म के गानों का जादू

वीर-जारा के गाने भी फिल्म की तरह हिट रहे. जावेद अख्तर के लिखे गानों को मदन मोहन के म्यूजिक ने और लता मंगेशकर की आवाज़ ने खास बना दिया. आज भी लोग ‘तेरे लिए,’ ‘दो पल’ जैसे गाने सुनकर उस दौर में खो जाते हैं.

Also read:Box Office Report: इंटरनेशनल मार्केट में वीर जारा की रि-रिलीज ने सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 को पीछे छोड़ा, जाने टोटल कलैक्शन

Also read:Veer Zaara Box Office Collection: 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई एसआरके और प्रीति की एवर्ग्रीन लव स्टोरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sahil Sharma

Literature enthusiast with go getter persona, Putting my thoughts out there with the tendency that world will read it. Currently writing on the updates of tinsel town Bilbliographic, Enthusiastic, Positive

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >