Varun Kulkarni: आर्थिक तंगी से गुजर रहा है शाहरुख खान का ये को-स्टार, दोस्त ने मांगी मदद, बोला- आपका एक…

Varun Kulkarni: बॉलीवुड अभिनेता वरुण कुलकर्णी किडनी की गंभीर बीमारी से गुजर रहे हैं. उनके इलाज के लिए पैसे की जरूरत है. ऐसे में उनके दोस्त ने फैंस से मदद मांगी है.

Varun Kulkarni: शाहरुख खान की फिल्म डंकी से पॉपुलर हुए बॉलीवुड अभिनेता वरुण कुलकर्णी वर्तमान में अस्पताल में भर्ती हैं. अभिनेता किडनी की गंभीर बीमारियों का सामना कर रहे हैं और एक वीक में दो बार डायलिसिस करवा रहे हैं. अब, कुलकर्णी के दोस्त रोशन शेट्टी ने उनका हेल्थ अपडेट शेयर किया.

वरुण कुलकर्णी गंभीर बीमारी से हुए ग्रसित

रोशन शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने वरुण को लेकर कुछ जानकारियां शेयर की. उन्होंने लिखा, ”मेरे प्रिय मित्र और थिएटर सह-कलाकार वरुण कुलकर्णी किडनी की गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं. इलाज के लिए पैसों की कमी हो रही है. धन जुटाने के हमारे पिछले प्रयासों के बावजूद, उनके इलाज का खर्च बढ़ता ही जा रहा है. उन्हें नियमित चिकित्सा देखभाल और 2-3 बार डायलिसिस की आवश्यकता होती है.”

फाइनेंशियल क्राइसिस से गुजर रहे हैं वरुण कुलकर्णी

उन्होंने आगे कहा, ”सिर्फ दो दिन पहले, वरुण को इमरजेंसी डायलिसिस सत्र के लिए अस्पताल ले जाया गया था. वरुण न केवल एक शानदार कलाकार हैं, बल्कि काफी दयालु और निस्वार्थ इंसान भी हैं. उन्होंने बहुत ही कम उम्र में अपने माता-पिता दोनों को खो दिया था. तब से वह खुद की मेहनत से आगे बढ़ रहे हैं. उनके जीवन में कई फाइनेंशियल क्राइसिस आ रही है.

वरुण कुलकर्णी के दोस्त बोले- मदद के लिए आए आगे

रोशन शेट्टी ने फैंस से फाइनेंशियल मदद मांगते हुए कहा, “हम, उनके दोस्त और शुभचिंतक, इस महत्वपूर्ण समय के दौरान वरुण की मदद के लिए एक साथ आ रहे हैं. यदि आप वरुण या रिया को व्यक्तिगत रूप से जानते हैं, तो आप अपना योगदान सीधे उन्हें भेज सकते हैं, जो लोग ऐसा नहीं कर सकते हैं, उनके लिए दान देना आसान बनाने के लिए एक लिंक बनाया गया है. आपका समर्थन-चाहे राशि कुछ भी हो एक बड़ा अंतर ला सकता है.”

यह भी पढ़ें- Sukumar Raid: पुष्पा 2 के डायरेक्टर सुकुमार के घर इनकम टैक्स का छापा, एयरपोर्ट से उठा ले गए अधिकारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >