VIDEO: वरुण धवन बनने वाले हैं पापा, जल्द घर में गूंजेगी किलकारी

Varun dhawan wife natasha dalal pregnant :वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल मां बनने वाली है. वरुण ने एक फोटो शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी है. जिसके बाद सेलेब्स और उनके चाहने वाले उन्हें बधाई दे रही है.

Varun dhawan wife natasha dalal pregnant: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के फैंस के लिए गुडन्यूज है. एक्टर ने अपनी पत्नी नताशा दलाल संग तसवीर शेयर की है. उन्होंने बताया कि वो दोनों माता-पिता बनने वाले है. तसवीर पर फैंस सहित सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं. वरुण ने फोटो शेयर कर लिखा, हम प्रेग्नेंट हैं. आप सभी के आशीर्वाद और प्यार की जरूरत है.’ इस फोटो पर यूजर्स कमेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं. वरुण ने साल 2021 में नताशा से शादी की थी. इस शादी में उनके परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे. शादी के तीन साल बाद कपल माता-पिता अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे. वरुण के पोस्ट पर नेहा धूपिया ने कमेंट कर लिखा, बधाई हो तुम दोनों को. करण जौहर ने कमेंट कर लिखा, “आप दोनों को प्यार!!!! आपके और परिवार के लिए बहुत खुशी की बात है!!!! दुनिया की सबसे अच्छी फीलिंग में आपका स्वागत है.” भूमि पेडनेकर ने कहा, “बधाई हो.” अर्जुन कपूर ने कहा, “डैडी और मम्मी नंबर 1.”वरुण की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वो बेबी जॉन में नजर आएंगे. इसके अलावा वो फिल्म ‘वीडी 18’ में नजर आएंगे, जो इस साल मई में रिलीज हो सकती है.

Also Read: पापा बनने वाले हैं वरुण धवन, प्रेग्नेंट हैं पत्नी नताशा दलाल, अर्जुन कपूर ने लिखा- डैडी और मम्मी नंबर 1

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >