Varun Dhawan Crush: नताशा से पहले इस हसीना को दिलों जान से चाहते थे वरुण धवण, कहा- उनकी मां ने डांटा था..

बॉलीवुड के हैंडसम हंक वरुण धवण इन-दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भेड़िया के प्रमोशन में बिजी है. एक्टर ने अब खुलासा किया है कि पत्नी नताशा दलाल से पहले एक हसीना पर उनका क्रश था. हालांकि इसके लिए उनकी मम्मी से डांट भी खानी पड़ी थी.

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते है. एक्टर अपनी निजी जिंदगी में पत्नी नताशा दलाल के साथ काफी खुश है और हर पल को खूब एंजॉय भी कर रहे है.

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में वरुण धवण ने खुलासा किया है कि एक वक्त था, जब वह टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को बहुत ज्यादा पसंद करते थे. सानिया उनकी क्रश हुआ करती थी. हालांकि इस बात के लिए उनकी मां ने उन्हें डांटा भी था. बात उस समय की है, जब वरुण एक प्रोडक्शन कंपनी के साथ एक ऐड पर काम कर रहे थे.

वरुण ने क्रेजी टेल्समिड ईस्ट को बताया, “मैं मैड प्रोडक्शंस, मुकुल आनंद की टीम के लिए काम कर रहा था. यह एक ऐड की शूटिंग थी. जिसमें सानिया मिर्जा भी थी. हमें 300 जूते लेने थे. मैं लिंकिंग रोड गया और 300 जूते किराए पर लिए. उस वक्त सानिया मिर्जा पर मेरा बहुत क्रश था. उसने मुझसे एक सेब मांगा। और मैंने खरीद कर दिया.

वरुण ने आगे कहा, मैंने उनकी मां को सेब दिया. जिसके बाद उन्होंने कहा कि किसने तुम्हे सेब लाने के लिए कहा है. जिसके बाद सानिया आई और कहा मुझे चाहिए था. मुझे इसके लिए 5000 रुपये भी मिले.

वरुण इन-दिनों अपनी नई फिल्म भेड़िया का प्रमोशन कर रहे हैं. अमर कौशिक द्वारा निर्देशित यह फिल्म 25 नवंबर को हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं रिलीज होने जा रही है.

हाल ही में वरुण ने गोवा में चल रहे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में परफॉर्म किया. 28 नवंबर तक चलने वाले इस फेस्टिवल में भेड़िया की भी स्क्रीनिंग की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >