Varun Dhawan: क्या पिता बनने वाले हैं वरुण धवन? जानें बातों ही बातों में सलमान खान ने क्या कहा

बिग बॉस 16 में वरुण धवन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भेड़िया’ के प्रमोशन के लिए नजर आए. इस दौरान सलमान खान ने उनसे बातों ही बातों में ऐंसी बात कही, जो चर्चा में आ गया. बता दें कि ‘भेड़िया’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

बॉलीवुड में हाल ही में कई सेलेब्स माता-पिता बने है, जिसमें आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, बिपासा बसु-करण सिंह ग्रोवर का नाम शामिल हैं. अब लगता है इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ने वाला है. जी हां, बिग बॉस 16 में वरुण धवन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भेड़िया’ के प्रमोशन के लिए नजर आए. इस दौरान एक गेम के दौरान ये बड़ा खुलासा हुआ.

वरुण धवन बिग बॉस 16 में

दरअसल, वरुण धवन और कृति सेनन अपनी फिल्म ‘भेड़िया’ के प्रमोशन में जोर-शोर से लगे हुए है. फिल्म 25 नवंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसी सिलसिले में दोनों शो में आए. कलर्स ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वरण और कृति को एक सलमान खान एक गेम खिलाते है. दोनों स्टार्स की आंखों पर पट्टी बंधा होता है और उन्हें गेस करना होता है कि वो उनके किस फिल्म या गाने के बारे में पूछ रहे है.

सलमान खान ने वरुण धवन से कही ये बात

खेल के लास्ट में सलमान खान, वरुण धवन को एक सॉफ्ट टॉय देते है. वरण पूछते है, भाई इसका क्या मतलब. सलमान कहते है, ये आपके बच्चे के लिए है. वरण फिर कहते है, मेरा बच्चा अभी तक हुआ नहीं है. इसपर भाईजान कहते है, ये आया है तो बच्चा भी आ ही जाएगा. ये सुनकर सलमान मुस्कुराने लगते है औऱ वरुण शरमा जाते है. सलमान के इस बात को सुनकर फैंस कयास लगने लगे है कि कही वो पिता तो नहीं बनने वाले है. बता दें कि वरुण ने पिछले साल अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के संग सात फेरे लिए थे.

Also Read: Bigg Boss 16: शिव ठाकरे के प्लान पर सलमान खान ने फेरा पानी, सच्चाई का किया खुलासा, अर्चना गौतम की वापसी
भेड़िया बने सलमान खान

वरुण धवन ने रियलिटी शो बिग बॉस 16 के सेट पर सलमान खान से मुलाकात की. वरुण ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सलमान खान भेड़िया के लुक में दिखाई दे रहे है. दरअसल वरुण ने सलमान को भेड़िया फिल्टर आजमाने के लिए कहा. जिसके बाद सलमान ने भी बिना देर किए ये फिल्टर यूजड किया और सचमुच के भेड़िया बन गए. बैकग्राउंड में एक डरावनी आवाज निकल रही है, जो ऑडियंस को डरा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >