Vanvaas On TV: ओटीटी से पहले टीवी पर आएगी गदर 2 डायरेक्टर की वनवास, नहीं खर्च करने होंगे पैसे, नोट कर लें डेट

Vanvaas On TV: गदर 2 डायरेक्टर अनिल शर्मा की ओर से निर्देशित फिल्म वनवास ओटीटी प्रीमियर से पहले ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. अभी जान लें कहां देख सकते हैं आप.

Vanvaas On TV: गदर 2 के निर्देशक अनिल शर्मा की ओर से निर्देशित और उत्कर्ष शर्मा, नाना पाटेकर और सिमरत कौर स्टारर वनवास 20 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को क्रिटिक्स से तो पॉजिटिव रिव्यू मिले थे, बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाई पाई. इमोशनल मूवी ने महज 4.16 करोड़ की कमाई की. जहां फैंस काफी समय से वनवास के ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच मेकर्स ने अब डायरेक्ट इसे टीवी पर टेलीकास्ट करने का फैसला किया है.

टीवी पर इस दिन देख सकते हैं वनवास

वनवास का पहला वर्ल्डवाइड टेलीविजन प्रीमियर ओटीटी डेब्यू से पहले जी सिनेमा पर होगा. ऐसे में फैंस बिना पैसे खर्च किए इस फिल्म को 8 मार्च को रात 8 बजे टीवी पर अपनी फैमिली के साथ एंजॉय कर सकते हैं. मेकर्स ने यह खुशखबरी इंस्टाग्राम पर भी शेयर की. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ”यह बागवान की तरह ही है… इसे जरूर देखूंगा.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”हर मां-बाप और बच्चों को साथ बैठकर इस फिल्म की गहराई को समझने की जरूरत है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”उस समय मैं वनवास नहीं देख पाया था, लेकिन अब टीवी पर जरूर देखूंगा.”

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

टीवी प्रीमियर को लेकर क्या बोले अनिल शर्मा

टीवी प्रीमियर के बारे में एक्साइटेड, निर्देशक अनिल शर्मा ने कहा, “मैं एक ऐसी फिल्म बनाना चाहता था, जो सभी आयु के साथ मेल खाती हो, सभी पीढ़ियों से बात करती हो और परिवारों को एक साथ लाती हो. वनवास प्यार, मूल्यों और इमोशनल बंधनों के बारे में है, जो हमें परिभाषित करते हैं. आज की दुनिया में, एक 70-80 साल का व्यक्ति अपने घर में एक वनवासी की तरह महसूस करता है, जिसके साथ बात करने के लिए कोई नहीं है. कई बुजुर्ग अपने घरों में बाहरी लोगों की तरह महसूस करते हैं, एक वास्तविकता जिसे हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं.”

वनवास की क्या है कहानी

वनवास मनोभ्रंश से पीड़ित एक बुजुर्ग पिता दीपक त्यागी (नाना पाटेकर की ओर से अभिनीत) के जीवन पर प्रकाश डालती है, जिसे उसके बेटों ने वाराणसी की यात्रा के दौरान उसके जन्मदिन पर छोड़ दिया था. मुख्य भूमिकाओं के अलावा, फिल्म में राजपाल यादव, खुशबू सुंदर, मनीष वाधवा, राजेश शर्मा, वीरेंद्र सक्सेना, अश्विनी कालसेकर, मुश्ताक खान, हेमंत खेर, भक्ति राठौड़, केतन सिंह, स्नेहिल दीक्षित मेहरा, परितोष त्रिपाठी और श्रुति मराठे जैसे अन्य कलाकार भी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >