Vanvaas Box Office Day 3: अनिल शर्मा की वनवास फ्लॉप हुई या हिट, वीकेंड में कमाए इतने करोड़

Vanvaas Box Office Day 3: अनिल शर्मा की ओर से निर्देशित और नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा स्टारर वनवास बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया. आइये जानते हैं इमोशनल ड्रामा ने वीकेंड में कितने करोड़ की कमाई की.

Vanvaas Box Office Day 3: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर अनिल शर्मा की ओर से निर्देशित वनवास 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इमोशनल स्टोरीलाइन पर बेस्ड मूवी से उम्मीद थी कि ये गदर 2 जैसा कुछ कमाल करेगी. हालांकि ऐसा नहीं हुआ. वनवास बॉक्स ऑफिस पर धीमी गति से चल रही है. वीकेंड में भी काफी कम दर्शक थियेटर्स तक फिल्म को देखने पहुंचे. इसमें नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर जैसे कलाकार हैं.

वनवास ने 3 दिनों में कितनी की कमाई

जी स्टूडियोज के प्रोडक्शन के तहत बनी, वनवास को अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 से कड़ी टक्कर मिल रही है. मूवी ने जहां ओपनिंग डे पर महज 65 लाख की कमाई की थी. हालांकि दूसरे दिन कलेक्शन में थोड़ी बढ़ोतरी हुई और यह 1 करोड़ पर आ गई. अब तीसरे दिन यानी रविवार को इसने 1.15 करोड़ कमाए है. जिसके बाद इसका टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 2.80 करोड़ हो गया. 22 दिसंबर, 2024 को वनवास की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 24.34 प्रतिशत थी.

वनवास का कलेक्शन

  • Vanvaas Box Office Collection Day 1- 65 लाख
  • Vanvaas Box Office Collection Day 2- 1 करोड़
  • Vanvaas Box Office Collection Day 3- 1.15 करोड़

Vanvaas Total Collection- 2.80 करोड़

वनवास के बारे में

अनिल शर्मा की ओर से निर्देशित वनवास, दीपक त्यागी (नाना पाटेकर) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मनोभ्रंश के शिकार है. कहानी में ट्विस्ट तक आता है, जब उनके बच्चे उन्हें मरने की साजिश रचकर वाराणसी में छोड़ देते हैं. वहां दीपक की मुलाकात वीरू (उत्कर्ष शर्मा) से होती है. पहले तो वह दीपक को काफी परेशान किया करता था, लेकिन जल्द ही उसे स्थिति की गंभीरता का एहसास होता है.

Read Also- Vanvaas Box Office Day 2: गदर 2 के आसपास भी नहीं पहुंची वनवास, कमाए महज इतने करोड़

Read Also- Vanvaas Movie Review: अनिल शर्मा की फिल्म वनवास देख आ जाएगी घर की याद, परिवार से जुड़ी यादें होगी ताजा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >