Val Kilmer Net Worth: बैटमैन फेम वैल किल्मर का निधन, इतने करोड़ के हैं मालिक, फिल्मों के अलावा रखते हैं ये खास शौक

Val Kilmer Net Worth: हॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर वैल किल्मर का निधन हो गया है. उन्होंने 65 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा. वैल का निधन लॉस एंजिल्स में परिवार और दोस्तों के बीच हुआ. उनकी बेटी मर्सिडीज किल्मर ने एसोसिएटेड प्रेस को एक ईमेल के जरिए यह जानकारी दी. एक्टर ने ‘टॉप गन’ में आइसमैन की भूमिका निभाई, ‘बैटमैन फॉरएवर’ में बैटमैन के रूप में काफी पॉपुलैरिटी हासिल की थी. आइये एक नजर उनके नेटवर्थ पर डालते हैं.

Val Kilmer Net Worth: हॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों को एंटरटेन करने वाले मशहूर अभिनेता वैल किल्मर का कथित तौर पर 65 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. किल्मर की बेटी ने कंफर्म किया कि उनकी मौत का कारण निमोनिया था. साल 2014 में उन्हें गले के कैंसर का भी पता चला था. किल्मर ने ‘टॉप गन’ के साथ ग्लैमर वर्ल्ड में कदम रखा, लेकिन उन्हें ‘द डोर्स’ में जिम मॉरिसन, ‘टॉम्बस्टोन’ में डॉक हॉलिडे और ‘बैटमैन फॉरएवर’ में बैटमैन की भूमिका के लिए भी जाना जाता है. वह ‘हीट’, ‘द सेंट’, ‘विलो’ और ‘टॉप गन: मेवरिक’ में भी दिखाई दिए. आइये एक नजर उनके नेटवर्थ पर डालते है.

कितने करोड़ के मालिक है वैल किल्मर

वैल किल्मर हॉलीवुड के पॉपुलर स्टार हैं. परेड और सेलिब्रिटी नेट वर्थ के अनुसार, अभिनेता की कुल संपत्ति 2025 में लगभग $10 मिलियन होने का अनुमान है. फिल्मों के अलावा वह फिल्मोग्राफी के साथ-साथ बेस्टसेलिंग संस्मरण लिखने के लिए भी जाने जाते हैं.

बैटमैन के लिए वैल किल्मर को मिली थी इतनी फीस

बड़े बजट की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपनी भूमिकाओं की बदौलत, वैल किल्मर 1990 के दशक के हाईएस्ट पेड एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो गए थे. रिपोर्ट के मुताबिक वैल को ‘बैटमैन फॉरएवर’ में बैटमैन की भूमिका निभाने के लिए $7 मिलियन का भुगतान किया गया था, जो आज के समय में लगभग $12 मिलियन के बराबर है. बाद में 1997 में, उन्होंने ‘द सेंट’ के लिए $7 मिलियन और ‘द आइलैंड ऑफ़ डॉ. मोरो’ के लिए $6 मिलियन कमाए. अपनी फिल्म और टेलीविजन प्रोजेक्ट के अलावा, किल्मर ने ‘आई एम योर हकलबेरी: ए मेमोयर’ नामक पुस्तक लिखी, जो न्यूयॉर्क टाइम्स की बेस्टसेलर बन गई.

यह भी पढ़े: VIDEO: बिन शादी के प्रेग्नेंट हुईं आश्रम 3 की ‘बबिता’? त्रिधा चौधरी के वीडियो ने सोशल मीडिया पर काटा बवाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >