Vaishali Takkar: मौत से एक दिन पहले वैशाली ठक्कर ने कही थी बड़ी बात, करीबी दोस्त का खुलासा

टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वैशाली की मौत के बाद कई खुलासे हो रहे है. पुलिस भी अपनी तरफ से जांच में लगी हुई है. अब उनके करीबी दोस्त ने बताया कि वो 2 महीने बाद शादी करने वाली थी.

Vaishali Takkar: टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर (Vaishali Takkar) ने बीते दिन दुनिया को अलविदा कह दिया. वैशाली ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. इस मामले में पुलिस छानबीन कर रही है और उन्हें सुसाइड नोट भी मिला है. इस बीच एक्ट्रेस के करीबी दोस्त एक्टर विकास सेठी और उनकी पत्नी जाह्नवी राणा ने बताया कि वो जल्द ही शादी करने वाली थी.

वैशाली ठक्कर दिसंबर में करने वाली थी शादी

वैशाली ठक्कर अब हमारे बीच नहीं है, उनके फैंस के लिए इस बात पर यकीन कर पाना मुश्किल है. वैशाली कई लोकप्रिय सीरियल्स में काम कर चुकी थी. सोशल मीडिया पर भी उनके अच्छे-खासे फॉलोअर्स है. ईटाइम्स से बातचीत में वैशाली के क्लोज फ्रेंड विकास सेठी और उनकी पत्नी जाह्नवी राणा ने बताया कि वो दिसंबर में कैलिफोर्निया के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ शादी करने वाली थी.

शादी की शॉपिग के लिए मुंबई आने वाली थी एक्ट्रेस

विकास सेठी और जाह्नवी राणा ने वैशाली ठक्कर के सुसाइड करने से एक दिन पहले ही फोन पर उससे बात किया था. वैशाली ने उनसे जल्द मिलने का प्लान बनाया था. साथ ही वैशाली ने कहा था कि वो अपनी शादी की शॉपिंग मुंबई से करेगी. जाह्नवी ने बताया, मैंने उसे एक दिन पहले आर्थिक मदद के लिए फोन किया था. उसने मुझे बताया कि वह दिवाली के बाद अपनी शादी की खरीदारी के लिए मुंबई आएगी.

Also Read: Vaishali Thakkar केस में चौंकाने वाला खुलासा, शादीशुदा पड़ोसी करता था परेशान, तंग आकर उठाया इतना बड़ा कदम
जाह्नवी राणा ने कही ये बात

जाह्नवी राणा ने आगे कहा, उसने हमारे साथ रहने का प्लान बनया था. जाह्नवी ने बताया कि वैशाली की जिससे शादी होने वाली थी, उसके बारे में उसे 5 महीने पहले ही एक्ट्रेस ने बताया था. जाह्नवी ने कहा, मितेश से मैंने वीडियो कॉल पर बात की थी और वो मुझे स्वीट लगे थे.

विकास ने कही ये बात

वहीं, विकास ने बताया, वह दिसंबर में शादी करने के लिए तैयार थी. दोनों के परिवार शादी की तारीख फाइनल करने वाले थे. जब मैंने शुक्रवार को उससे बात की, तो उसने कहा, ‘सब मस्त चल रहा है.’ उसने मुझसे कहा कि वह हमारे साथ शॉपिग और पार्टी करेंगी. विकास ने कहा कि उन्हें वैशाली के सुसाइड करने की खबर पर यकीन नहीं हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >