क्या क्रिकेट के बाद फिल्मों में नजर आएंगे Vaibhav Sooryavanshi? शेखर कपूर की बात ने बढ़ाई चर्चा

15 साल के क्रिकेट स्टार वैभव सूर्यवंशी को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है. फिल्ममेकर शेखर कपूर ने कहा कि अगर वैभव क्रिकेटर नहीं होते तो वह उन्हें अपनी फिल्म ‘मासूम’ में कास्ट कर लेते.

15 साल के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी इन दिनों अपनी शानदार बल्लेबाजी की वजह से सुर्खियों में हैं. लेकिन अब उनके नाम की चर्चा सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं रही. एक स्टेटमेंट के बाद लोग यह सवाल पूछने लगे हैं कि क्या भविष्य में वैभव फिल्मों में भी नजर आ सकते हैं? आइए बताते हैं सबकुछ.

शेखर कपूर के बयान ने खींचा ध्यान

मशहूर फिल्म निर्देशक शेखर कपूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वैभव की तारीफ करते हुए लिखा कि अगर वैभव इतने शानदार क्रिकेटर नहीं होते, तो वह उन्हें अपनी फिल्म ‘मासूम’ में कास्ट कर लेते. शेखर कपूर का यह बयान तेजी से वायरल हो गया और इसके बाद वैभव की एक्टिंग को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं.

यहां देखें एक्स पोस्ट-

क्रिकेट में मचा चुके हैं धूम

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन करके सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. कम उम्र में बड़े-बड़े गेंदबाजों के सामने निडर होकर खेलने की उनकी शैली ने क्रिकेट फैंस को काफी प्रभावित किया है. यही वजह है कि उन्हें भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा है.

‘मासूम’ फिल्म से जुड़ा है खास कनेक्शन

शेखर कपूर की फिल्म ‘मासूम’ हिंदी सिनेमा की सबसे यादगार फिल्मों में गिनी जाती है. हाल ही में इस फिल्म के नए वर्जन की अनाउंसमेंट हुई है. ऐसे में जब शेखर कपूर ने वैभव का नाम लिया, तो लोगों की दिलचस्पी और बढ़ गई.

हालांकि, अभी तक वैभव सूर्यवंशी की तरफ से फिल्मों में आने को लेकर कोई बयान नहीं आया है. फिलहाल उनका पूरा ध्यान क्रिकेट पर है. लेकिन शेखर कपूर के बयान के बाद यह जरूर साफ हो गया है कि उनकी प्रतिभा ने सिर्फ क्रिकेट जगत ही नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को भी प्रभावित किया है.

यह भी पढ़ें: Peddi के किरदार ने राम चरण को पूरी तरह बदल दिया, बोले- यह मेरे करियर का सबसे मुश्किल रोल है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >