‘धुरंधर 2’ के सामने फीकी पड़ी ‘उस्ताद भगत सिंह’, कमाई पर पड़ा असर, 7वें दिन की कमाई में भारी गिरावट

Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 7: पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ की कमाई में सातवें दिन गिरावट देखने को मिली, जहां फिल्म ने 1.14 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. ‘धुरंधर 2’ से क्लैश का असर साफ नजर आ रहा है, जिससे फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही.

Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 7: Pawan Kalyan की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ओपनिंग भले ही ठीक-ठाक रही, लेकिन शुरुआती उत्साह के बाद फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की गई. दर्शकों का क्रेज धीरे-धीरे कम होता नजर आया, जिसका सीधा असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ा. अब फिल्म के शुरुआती दिनों के आंकड़े सामने आ चुके हैं और सातवें दिन की कमाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं- आइए जानते हैं डे 7 का कलेक्शन.

7वें दिन धीमी पड़ी कमाई

Pawan Kalyan की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने सातवें दिन यानी पहले बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर 1.14 करोड़ का कलेक्शन किया. लगातार गिरते आंकड़ों के बीच यह कमाई फिल्म की धीमी पड़ती रफ्तार को दिखाती है, जिससे साफ है कि वीकडेज में दर्शकों की रुचि काफी कम हो गई है.

धुरंधर 2 के साथ डेट क्लैश से हुआ नुक्सान

ट्रेड सर्कल में यह चर्चा और भी तेज हो गई है कि ‘धुरंधर 2’ के साथ हुए क्लैश ने ‘उस्ताद भगत सिंह’ की कमाई पर सीधा और गहरा असर डाला. बड़े बजट, ज्यादा स्क्रीन्स और मजबूत हाइप के साथ रिलीज हुई ‘धुरंधर 2’ ने शुरुआत से ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया, जिससे पवन कल्याण की फिल्म को स्क्रीन काउंट और ऑडियंस दोनों के मामले में नुकसान उठाना पड़ा. खासकर वीकडेज में यह फर्क साफ तौर पर देखने को मिला, जब ‘उस्ताद भगत सिंह’ की रफ्तार धीमी पड़ती गई. ऐसे में कड़ी टक्कर के चलते फिल्म न सिर्फ अपनी पकड़ मजबूत करने में पीछे रह गई, बल्कि उम्मीद के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर लंबी रेस भी नहीं दौड़ पाई.

यह भी पढ़ें: ‘रहमान डकैत’ के रोल को ठुकराने वालों को अब हो रहा पछतावा, अक्षय खन्ना ने ऐसे मारी थी बाजी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >