पवन कल्याण की फिल्म की शानदार पकड़, ‘धुरंधर 2’ से दिलचस्प टक्कर

Ustaad Bhagat Singh Box Office Day 2: पवन कल्याण की फिल्म Ustaad Bhagat Singh ने दो दिनों में शानदार कमाई की है. तेलुगू मार्केट में फिल्म मजबूत पकड़ बनाए हुए है, जबकि ‘धुरंधर 2’ हिंदी बेल्ट में आगे है. दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है.

Ustaad Bhagat Singh Box Office Day 2: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों दो बड़ी फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है. एक तरफ जहां Dhurandhar 2 The Revenge का हिंदी बेल्ट में दबदबा बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर Pawan Kalyan की Ustaad Bhagat Singh तेलुगू मार्केट में शानदार प्रदर्शन कर रही है. खास बात यह है कि जहां ‘धुरंधर 2’ कुछ क्षेत्रों में कमजोर पड़ती नजर आ रही है, वहीं पवन कल्याण की फिल्म लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए है, जिससे दोनों फिल्मों के बीच मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है.

दो दिनों में पहुंची 50 करोड़ के करीब

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन करीब 34.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट जरूर आई, लेकिन इसके बावजूद इसने लगभग 9.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. इसी के साथ भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 44 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं इंडिया ग्रॉस 52 करोड़ और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 59 करोड़ के आसपास पहुंच गया है.

शोज में कमी, फिर भी बनी रही पकड़

पहले दिन फिल्म को 4600 से ज्यादा शोज मिले थे, जबकि दूसरे दिन शोज की संख्या घटकर करीब 3400 रह गई. इसके बावजूद फिल्म ने अपनी पकड़ बनाए रखी, जो दर्शाता है कि फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

‘धुरंधर 2’ से सीधी टक्कर

वहीं दूसरी ओर Dhurandhar 2 The Revenge का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बना हुआ है. फिल्म ने भारत में अब तक 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. हिंदी बेल्ट में फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, लेकिन तेलुगू भाषा में इसका प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर नजर आ रहा है.

तेलुगू में पवन कल्याण का दबदबा

तेलुगू राज्यों में Ustaad Bhagat Singh को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. जहां ‘धुरंधर 2’ तेलुगू में सीमित कमाई कर पा रही है, वहीं पवन कल्याण की फिल्म यहां मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. यही वजह है कि दोनों फिल्मों के बीच क्षेत्रीय स्तर पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है.

आगे कैसा रहेगा कलेक्शन?

आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में कितना उछाल आता है. अगर यही रफ्तार बनी रही, तो Ustaad Bhagat Singh जल्द ही 100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ सकती है.

यह भी पढ़ें: ‘हमें मारने की धमकी मिल रही है’, महाकुंभ गर्ल मोनालिसा भोसले ने सरकार से मांगी सुरक्षा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >