5वें दिन लड़खड़ाई ‘उस्ताद भगत सिंह’, क्या ‘धुरंधर 2’ के तूफान में दब जाएगी फिल्म की कमाई ?

Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 5: पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ का बॉक्स ऑफिस पर कमाई अब स्लो होते जा रही है. पांचवें दिन फिल्म की कमाई अब तक की सबसे कम रही है.

Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 5: डायरेक्टर हरीश शंकर की फिल्म उस्ताद भगत सिंह’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाई थी, लेकिन दूसरी फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर अब इसे कमाई में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. सिनमाघरों के टीकट खिड़की पर लोग ज्यादा ‘धुरंधर 2’ का टीकट खरीद रहे हैं, जिस वजह से पवन कल्याण की फिल्म को अब खास ऑडियंस की भीड़ नहीं मिल पा रही है. इस फिल्म में पवन कल्याण और राशी खन्ना मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं. अब फिल्म की पांचवे दिन के आंकड़े सामने आ गए है. आइए आपको बताते हैं फिल्म की पांचवे दिन के कलेक्शन .

पांचवें दिन गिर गई कमाई

Sacnilk  की रिपोर्टस के अनुसार फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन यानी सोमवार को करीब 1.96 करोड़ रुपये की कमाई की, जो अब तक का सबसे कम कलेक्शन रहा. कुल मिलाकर भारत में 5 दिनों में फिल्म 62.26 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर चुकी है. शुरुआत अच्छी रही, लेकिन अब रफ्तार धीमी पड़ती दिख रही है.

धुरंधर 2’ से मिली कड़ी टक्कर

बॉक्स ऑफिस पर उस्ताद भगत सिंह की टक्कर धुरंधर: द रिवेंज से हुई, जिसमें रणवीर सिंह मुख्य किरदार में दिख रहे हैं. इस फिल्म ने रिलीज के बाद से ही जबरदस्त कमाई की है. पांचवें दिन ही इसने करीब 65 करोड़ रुपये कमाए और भारत में इसका कुल कलेक्शन 500 करोड़ के पार पहुंच गया. यही वजह है कि पवन कल्याण की फिल्म को स्क्रीन और दर्शक दोनों कम मिल रहे हैं.

रिलीज क्लैश पर क्या बोले डायरेक्टर ?

बॉक्स ऑफिस क्लैश को लेकर डायरेक्टर हरीश शंकर ने ग्लूट के साथ एक बातचीत में कहा
ये फैसला सिर्फ मेरा नहीं था, पूरी टीम का था. मेरे मन में भी था कि मैं इतने समय बाद पवन कल्याण सर के साथ फिल्म कर रहा हूं, तो इसका किसी बड़ी फिल्म से टकराना थोड़ा अजीब लगता है. लेकिन चाहे संक्रांति हो या गर्मी, हमेशा 2-3 बड़ी फिल्मों के लिए जगह होती है. ऐसा नहीं है कि थिएटर में सिर्फ धुरंधर ही चलेगी, बाकी फिल्मों को भी मौका मिलता है.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2: रजनीकांत ने फिल्म को बताया ‘मस्ट वॉच’, आदित्य धर को कहा बॉक्स ऑफिस का बाप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >