Urvashi Rautela का ‘आशिक बनाया’ पर डांस VIDEO वायरल, हील्स पहनकर कर रही रिहर्सल

Urvashi Rautela डांस वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा हैं. इस वीडियो में एक्ट्रेस डांस रिहर्सल कर रही है. उन्होंने ब्लैक कलर का कॉस्ट्यूम पहन रखा है, जिसमें वो किलर लग रही है.

Urvashi Rautela new dance video: बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तसवीरों से फैंस का दिल जीतते रहती हैं. अब उर्वशी का एक डांस वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा हैं. इस वीडियो में एक्ट्रेस डांस रिहर्सल कर रही है. उन्होंने ब्लैक कलर का कॉस्ट्यूम पहन रखा है, जिसमें वो किलर लग रही है. इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

Also Read: Lockdown में वायरल हो रही Urvashi Rautela की हॉट फोटोज, अपनी अदाओं से सबको बना रही दीवाना

उर्वशी रौतेला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है. वीडियो में उर्वशी हेट स्टोरी के अपने गाने आशिक बनाया आपने पर डांस रिहर्सल करती दिख रही हैं. इस वीडियो की खास बात यह है कि इसमें उर्वशी ने हाई हील्स पहन रखी हैं, जिसके साथ भी वह शानदार डांस स्टेप्स करती दिक रही हैं. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘पर्दे पर हील्स के साथ परफॉर्म करने वाली पहली भारतीय कलाकार बनने पर सम्मानित और आभारी महसूस कर रही हूं.’

उर्वशी के फैंस को उनका यह डांस वीडियो काफी पसंद आ रहा है, जिसके चलते वह उनकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं. वहीं, उर्वशी रौतेला की फैन फॉलोविंग कमाल की है. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर 25 मिलियन फॉलोवर को पार करने वाली सबसे कम उम्र की बॉलीवुड सेलिब्रिटी बनीं.

वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया था. जिसकी जानकारी खुद अभिनेत्री ने ट्वीट के जरिए दी थी. उर्वशी रौतेला ने मुबंई पुलिस से इसकी शिकायत भी कर दी थी. जिसके बाद उर्वशी रौतेला की शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने उनकी शिकायत साइबर सेल को भेज दिया. मुंबई पुलिस ने उनके ट्वीट पर मुंबई पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से उन्‍हें जवाब दिया गया, “हमने आपकी शिकायत साइबर सेल को भेज दी है.” उर्वशी ने जवाब देते हुए कहा धन्यवाद.

उर्वशी रौतेला के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द एक अनटाइटल्ड फिल्म में दिखाई देंगी, जो 2017 की सुपर हिट तमिल फिल्म थिरुट्टू पेले 2 की रीमेक है. फिल्‍म का निर्देशन सूसी गणेशन ने किया है. फिल्‍म में उर्वशी के अलावा अक्षय ओबेरॉय और विनीत कुमार भी नजर आयेंगे. बताया जा रहा है कि इस फिल्म में उर्वशी रौतेला का किरदार बेहद दिलचस्‍प होने वाला है.

Also Read: लॉकडाउन में लोगों को भाया Balam Alto गाना, ‘काला डोरा’ से Sapna Choudhary फैंस के उड़ा रही होश, आप भी देखें

बता दें कि उर्वशी ने फिल्‍म सिंह साहब द ग्रेट (2013) से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. इसके बाद वह सनम रे (2016), ग्रेट ग्रैंड मस्‍ती (2016), हेट स्‍टोरी 4 (2018) और पागलपंती (2019) में नजर आ चुकी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >